24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फ्लैट के भीतर मिली लाश, बाहर बिलखता रहा 7 साल का बच्चा, मायके वालों ने कहा ‘ये मर्डर है’

Agra News: आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र के गणपति क्लासिक अपार्टमेंट में शुक्रवार को एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Mohd Danish

•

Updated: 24 May 2025, 10:42 AM IST

Agra News: आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र के गणपति क्लासिक अपार्टमेंट में शुक्रवार को एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। मृतका दीपा (35) की शादी वर्ष 2016 में आरबीएल बैंक में कार्यरत राहुल पुंडीर से हुई थी। दंपति का सात वर्षीय बेटा नमन है।

स्कूल से लौटे बेटे ने खोला राज

सुबह करीब 11:30 बजे जब बेटा नमन स्कूल से लौटा तो घर का दरवाजा बंद मिला। पिता राहुल उस समय बैंक जा चुके थे। दरवाजा न खुलने पर बच्चा रोने लगा, जिससे पड़ोसी सतर्क हुए और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खोलकर अंदर गई, जहां दीपा का शव फंदे से लटका मिला।

मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

दोपहर 2 बजे दीपा के मायके वालों को घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंचे मायके पक्ष ने हंगामा करते हुए पति राहुल पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि राहुल के किसी अन्य महिला से संबंध थे और इसी को लेकर दीपा और राहुल के बीच आए दिन विवाद होते थे। मृतका ने एक दिन पहले भी झगड़े की बात बताई थी।

पुलिस कर रही जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का माना जा रहा है, लेकिन सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। फिलहाल पुलिस ने पति राहुल पुंडीर को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ जारी है।

जांच जारी

पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। आसपास के लोगों और रिश्तेदारों के बयान लिए जा रहे हैं। महिला की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए फॉरेंसिक टीम की मदद भी ली जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग