30 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नौसेना में पाकिस्तान एजेंसी आईएसआई की घुसपैठ, एटीएस ने नौसैनिक को किया गिरफ्तार

Spying for Pakistan, one arrested: यूपी एटीएस ने आगरा में नौसेना कर्मी को गिरफ्तार किया है। जिसने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी को महत्वपूर्ण सूचनाएं भेजी थीं। एक बैंक अकाउंट भी सामने आया है।
2 min read
Google source verification
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाला गिरफ्तार, फोटो सोर्स- पत्रिका

फोटो सोर्स- पत्रिका

Indian Navy soldier arrested for passing crucial information to Pakistani intelligence agency आगरा से यूपी एटीएस ने पाकिस्तान की एजेंसी ISI के लिए काम करने वाले नौसेना के कर्मचारी को गिरफ्तार किया है, जो संवेदनशील जानकारी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी को उपलब्ध करा रहा था। यूपी एटीएस काफी लंबे समय से नौसैनिक पर नजर रखे हुए थी। पुष्टि होने के बाद यह कार्रवाई की गई है। ‌जिसके खाते में पैसे भी भेजे गए हैं। इस समय नौसैनिक की तैनाती केरल में है। नौसैनिक को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा भेज दिया गया। मामला कागारौल का है।

यूपी एटीएस को मिला इनपुट

उत्तर प्रदेश के आगरा के कागारौल चीतपुर निवासी आदर्श कुमार उर्फ लकी पुत्र बलबीर सिंह इस समय केरल स्थित भारतीय नौसेना में तैनात है। एटीएस को लंबे समय से जानकारी मिल रही थी कि एक व्यक्ति खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी कर रहा है। मामला सामने आने के बाद यूपी एटीएस की टीम को सक्रिय किया गया।

सर्विलांस टीम पहुंची पाकिस्तानी जासूस तक

सर्विलांस टीम ने मामले की जांच शुरूई की। इस दौरान जानकारी हुई थी आगरा के कागारोल चीतपुर से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई को महत्वपूर्ण सूचनाएं भेजी जा रही है। यूपी एटीएस ने जांच को आगे बढ़ाते हुए आदर्श कुमार के खिलाफ ठोस सबूत एकत्र किए। जिसमें एक बैंक अकाउंट भी पता चला है। बताया गया कि आरोपी ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के एजेंट को अपने ही बैंक खाते से पैसे ट्रांसफर किए हैं।

न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया

इसके साथ ही महत्वपूर्ण सूचनाएं भेजी गई हैं। पुष्टि होने के बाद यूपी एटीएस में आदर्श कुमार को कागारौल से गिरफ्तार कर लिया गया, जिसे अदालत में पेश किया गया है, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। यूपी एटीएस पकड़े गए जासूस के स्थानीय नेटवर्क को खंगाल रही है कि इसमें और लोग भी तो नहीं शामिल हैं।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग