9 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फ्लैट में फंदे से लटका मिला फौजी का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका; क्या है मौत का रहस्य?

आगरा में फ्लैट के अंदर फंदे से लटका फौजी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजनों ने इसे हत्या बताया। पत्नी से विवाद और घटना के कई सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर उस रात फ्लैट में हुआ क्या था?

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Mahendra Tiwari

Mar 09, 2026

फांसी की सांकेतिक तस्वीर

फांसी की सांकेतिक तस्वीर

आगरा के रोहता इलाके में एक फौजी की संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया है। वह अपने फ्लैट में फंदे से लटके मिले। परिजनों ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए फॉरेंसिक जांच कराई और डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया है।

आगरा के थाना सदर क्षेत्र में रहने वाले सेना के एक हवलदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

भारतीय सेना में हवलदार के पद पर थे तैनात

मृतक की पहचान उत्कर्ष सिंह (40) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से गोरखपुर जिले के बड़हलगंज क्षेत्र के रहने वाले थे। भारतीय सेना में हवलदार के पद पर तैनात थे। इस समय उनकी पोस्टिंग लेह-लद्दाख में बताई जा रही है। आगरा के रोहता इलाके में पीएस गार्डन के पास उन्होंने एक फ्लैट लिया था। जहां उनकी पत्नी साधना और 10 साल की बेटी पिछले पांच साल से रह रही थीं।

डॉक्टर के पैनल से होगा पोस्टमार्टम

बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह उनकी पत्नी ने आसपास के लोगों को जानकारी दी कि उत्कर्ष कमरे में फंदे से लटके मिले हैं। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। जिसने मौके पर जांच की। पोस्टमार्टम की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई। और डॉक्टरों के पैनल से शव का परीक्षण कराया गया।

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

रविवार को उत्कर्ष के परिजन गोरखपुर से आगरा पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल की तस्वीरें और हालात देखने के बाद इस मौत को संदिग्ध बताया और हत्या की आशंका जताई। परिवार का कहना है कि उत्कर्ष और उनकी पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। परिजनों के अनुसार पत्नी के कहने पर ही उन्होंने आगरा में फ्लैट खरीदा था।
परिवार ने यह भी सवाल उठाया कि सुबह करीब 10 बजे तक पत्नी को घटना की जानकारी न होना कई शंकाएं पैदा करता है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।