
प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर आरटीओ करेगा कार्रवाई
AGRA NEWS :आगरा में टीटीजेड के नियमों के विपरीत चल रहे वाहनों के खिलाफ आरटीओ मुकदमा दर्ज कराने जा रहा है। इसके साथ ही यमुना किनारा रोड पर लगी 33 कमर्शियल ट्रांसपोर्ट यूनिटों को वहां से ट्रांसपोर्ट नगर स्थानांतरित किया जायेगा। 15 साल से अधिक पुराने वाहनों की विशेष चेकिंग अभियान चलाकर सीज की कार्रवाई भी की जायेगी। यह जानकारी आरटीओ प्रमोद कुमार सिंह ने दी है।
ताजमहल को होता है नुकसान
बता दें की ताजमहल के चलते आगरा को टीटीजेड घोषित किया गया है और इसकी नियमावली के अनुसार आगरा में प्रदूषण फैलाने वाला कोई भी कार्य प्रतिबंधित है। गोबर के उपले जलाने पर भी डेढ़ वर्ष तक के कारावास की सजा है। इसके बावजूद आगरा में तमाम पुराने कमर्शियल और नॉन कमर्शियल वाहनों का संचालन किया जा रहा है , जो प्रदूषण फैला रहे हैं। रात में नो एंट्री खुलते ही पूरे शहर में भारी वाहन दौड़ने लगते हैं। इसको लेकर अब आरटीओ अभियान चलाने जा रहा है।
दूसरे स्थानों का रजिस्ट्रेशन, आगरा में काम
आरटीओ प्रमोद कुमार ने बताया की आगरा में ताजमहल के आसपास के क्षेत्रों के लिए 256 वाहनों को एनओसी जारी की गई थी। किसी का रिन्यूअल नहीं किया गया है, अभी इनमें से 70 वाहन संचालित हो रहे हैं। इन्हें गैर पंजीकृत वाहनों की श्रेणी में माना गया है। कानूनी सलाह ली जा रही है और जल्द इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जायेगी।
ट्रांसपोर्ट नगर शिफ्ट होंगी 33 यूनिट
आरटीओ प्रमोद कुमार सिंह ने बताया की टीटीजेड में प्रदूषण कम करने के लिए यमुना किनारा रोड पर 33 ट्रांसपोर्ट यूनिटों को ट्रांसपोर्ट नगर स्थानांतरित किया जा रहा है। इसके साथ ही अब कमर्शियल और नॉन कमर्शियल वाहनों के द्वारा प्रदूषण की जांच न कराने पर अभियान चलाकर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। अच्छी बात यह है की 15 साल पुराने ढाई लाख वाहनो का रजिस्ट्रेशन निरस्त हो चुका है और सिर्फ 1500 वाहन अभी सड़क पर चल रहे हैं। हमारी टीम अभियान चलाकर ऐसे वाहनों को सीज करने की कार्रवाई कर रही है। जल्द यह वाहन भी निरस्त कर दिए जायेंगे
Published on:
10 May 2023 05:18 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
