7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Agra News: टमाटर खरीदने को लोन लेने बैंक पहुंचे कांग्रेसी, सरकार को बताया फेल

Agra News:आगरा में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता टमाटर और अदरक खरीदने के लिए लोन मांगने बैंक पहुंच गए।

less than 1 minute read
Google source verification

आगरा

image

Avinash Jaiswal

Jun 30, 2023

tamatarpradarshan.jpg

टमाटर खरीदने को लोन लेने पहुंचे कांग्रेसी

Agra News: आगरा में टमाटर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ विरोध जताते हुए कांग्रेसियों ने बैंक जाकर टमाटर खरीदने के लिए लोन देने की मांग की है। कांग्रेसियों का कहना है की टमाटर और अदरक पेट्रोल से भी महंगा हो गया है और ऐसे में गरीब आदमी चटनी से रोटी भी नहीं खा पा रहा है। बैंकों को अब जनता को टमाटर खरीदने के लिए लोन देना चाहिए।

बैंक के बाहर जमकर की नारेबाजी

गले में टमाटर और अदरक की माला पहन कर हाथों में अलग अलग नारों की तख्तियों के साथ यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता केनरा बैंक पहुंचे और वहां बैंक मैनेजर को ज्ञापन देकर जनता को टमाटर के लिए लोन दिए जाने की मांग की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टमाटर के लिए लोन देने की मांग करते हुए प्रार्थना पत्र भी दिया।

सरकार को बताया फेल

कांग्रेस प्रदेश सचिव अमित सिंह का कहना था कि सरकार पेट्रोल , घरेलू गैस, तेल और अनाज पर महंगाई कम नहीं कर पाई। मणिपुर हिंसा को रोक नहीं पाई। तेल ,सब्जियां महंगी होने के कारण पहले ही गरीब की थाली खाली थी और अब टमाटर की बढ़ती कीमतों से गरीब आदमी चटनी से भी रोटी नहीं खा पा रहा है। अब वक्त आ गया है कि बैंकों को लोगों को भोजन की व्यवस्था के लिए भी लोन देना चाहिए। कांग्रेस नेता दीपक का कहना है कि सरकार और टमाटर में प्रतिस्पर्धा है कि कौन ज्यादा लाल होगा। आज कांग्रेसियों ने बैंक से टमाटर खरीदने को लोन देने की मांग की है।