12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

AGRA NEWS: नाले में मिला बोरे में बंद युवती का शव, हत्या कर फेंकने की आशंका

AGRA NEWS: आगरा के थाना सदर क्षेत्र में नाले में युवती का शव मिला है।

less than 1 minute read
Google source verification

आगरा

image

Avinash Jaiswal

May 27, 2023

bore_me_lash.jpg

आगरा कैंट क्षेत्र में नाले में युवटी का शव मिला है

AGRA NEWS: आगरा के थाना सदर क्षेत्र में नाले में बोरे के अंदर भरा महिला का शव मिलने से दहशत का माहौल है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज शिनाख्त के प्रयास कर रही है। पुलिस कयास लगा रही है की महिला की हत्या कर शव को यहां फेंका गया है।

नाला सफाई का चल रहा था काम

थाना सदर क्षेत्र के कैंट स्टेशन रोड पर टैंक चौराहे के पास नगर निगम द्वारा नाला सफाई का काम किया जा रहा था। जेसीबी से सफाई के दौरान गहरे नाले के अंदर से एक बोरा निकला, कर्मचारियों के शक होने पर बोरे को बाहर निकाला गया तो उसमे से काफी दुर्गंध आ रही थी। बोरे के खोलते ही वहां अफरा तफरी मच गई। बोरे में युवती का शव निकला।

लोगों की सूचना पर पुलिस जांच में जुटी

शव मिलने की बात कुछ ही देर में क्षेत्र में फैल गई। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के अनुसार शव के दाहिने हाथ पर अजीत नाम गुदा हुआ है। आम तौर पर महिलाओं द्वारा अपने पति का नाम ऐसे लिखवाया जाता है। शव छः से सात दिन पुराना प्रतीत हो रहा है और ऐसा लग रहा है की गला दबा कर हत्या के बाद शव को बोरे में भरकर फेंका गया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज और मैन्युअल तरीके से पुलिस जांच और शिनाख्त के प्रयास कर रही है।

अभी दो दिन पहले मिला था कंकाल

टैंक चौराहे से तीन किमी के लगभग दूरी पर शाहगंज थाना क्षेत्र में एयरफोर्स स्टेशन के पास नाले में एक बच्चे का कंकाल दो दिन पहले मिला था, अभी उस कंकाल के बारे में भी पुलिस को कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग