
,
AGRA NEWS:आगरा में लड़की पक्ष ने तीस लाख खर्च कर बेटी की शादी की। दहेज में एसयूवी कार और नकदी देकर बेटी को विदा किया, पर दहेजलोभी ससुरालियों ने दस लाख की डिमांड कर विवाहिता को प्रताड़ित किया। विवाहिता ने पुलिस की मदद ली तो लिखित राजीनामा किया पर घर नहीं ले गया। पत्नी के भाई की शादी में खूब इंजॉय किया और होटलों में ले जाकर शारीरिक संबंध भी बनाए पर अंत में अपने सपा के पूर्व विधायक जीजा की शह पर पत्नी को वापस नहीं ले गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।
तीन साल पहले हुई थी शादी
शाहगंज थाना क्षेत्र निवासी महिला की शादी 16 फरवरी 2020 में थाना रकाबगंज के छिपीटोला निवासी अनिल के साथ हुई थी। पीड़िता का आरोप है की शादी में एसयूवी कार और पांच लाख नकद देते हुए कुल 30 लाख रुपए परिजनों ने खर्च किए थे। शादी के बाद से ही ससुराल में दस लाख अतिरिक्त दहेज की मांग पर प्रताड़ित किया जाने लगा। पति का जीजा सपा का पूर्व विधायक है और उस पर बुरी नियत रखता है। उसके सिखाने पर ही उसे प्रताड़ित किया जाता था।
शिकायत के बाद किया लिखित राजीनामा
विवाहिता के अनुसार परेशान होकर जब उसने पुलिस से शिकायत की तो पति राजीनामा करने को तैयार हो गया और लिखित में समझौता कर उसे कुछ दिन बाद लिवाने का वायदा कर लिया।
भाई की शादी में किया डांस, होटल में बनाए संबंध
पीड़िता ने बताया की उसके भाई की शादी के सभी फंक्शन में पति आया और खूब इंजॉय किया। पति उसे बाहर घुमाने भी ले गया और उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए। इसके बाद भी पति उसे वापस ससुराल नहीं ले गया और साफ तौर पर दस लाख रुपए दहेज के बिना संबंध रखने को मना कर दिया है। पीड़िता की शिकायत पर परिवार परामर्श केंद्र में मध्यस्थता के सारे प्रयास विफल होने के बाद अब पुलिस कमिश्नर प्रीतिंदर सिंह के आदेश पर पति, पूर्व सपा विधायक जीजा , सास, ससुर, नंद, जेठ आदि पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
Published on:
29 May 2023 03:04 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
