20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Agra News: रोके के बाद डेस्टिनेशन मैरिज, रेंज रोवर कार की डिमांड, पहले संबंध बनाने की शर्त, टूटी शादी

Agra News:आगरा की युवती से कानपुर के परिवार ने शादी संबंध जोड़ने के नाम पर बड़ा धोखा दिया है। रोका करने के बाद परिवार ने इतनी बड़ी और अभद्र मांगें कर दी की परिवार को संबंध तोड़ना पड़ गया। पीड़ित युवती के पिता की शिकायत पर थाना सदर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Avinash Jaiswal

Jul 23, 2023

dahej.jpg

Agra News:कानपुर के परिवार ने आगरा के रिटायर्ड राज्य कर्मचारी की बेटी से रिश्ता तय किया और फिर काफी खर्च करवा कर धूमधाम से रोके की रस्म पूरी करवाई। इसके बाद दहेज में परिवार के सभी सदस्यों के लिए सोने के आभूषण और लड़के के लिए रेंज रोवर कार के साथ डेस्टिनेशन मैरिज करवाने की शर्त रख दी।

युवती के पिता न सामर्थ्य न होने की बात की तो लड़का उनकी बेटी से फोन कर शादी से पहले संबंध बनाकर संतुष्ट करने की शर्त रखने लगा। युवती के पिता ने संबंध तोड़ने के बाद आरोपी परिवार के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया है।

मीठी - मीठी बातें कर फंसाया
थाना सदर के बिंदु कटरा डिफेंस स्टेट क्षेत्र के एक रिटायर्ड कर्मी ने आरोप लगाया है कि कानपुर के गोविंद नगर निवासी ज्वैलर्स का काम करने वाले सुभाष पुरी, उनकी पत्नी सीमा,बेटा चिराग,बेटी कंचन, बेटी पूजा व उनका दामाद खन्ना 14 जनवरी को घर आए और उनकी बेटी को देखा। लड़की पसंद आने के बाद उन्होंने खुद के रिटायर्ड कर्मचारी होने की बात कहते हुए हैसियत अनुसार शादी में खर्च करने की बात कही।रोजाना उनका परिवार फोन करने लगा और प्यार से बात करता था। इसके बाद 8 अप्रैल को कानपुर में रोका की रस्म हुई और लड़के वालों ने आयोजन के खर्च का साढ़े पांच लाख रुपया उनसे ले लिया।

इसके बाद उनकी बातचीत का स्टाइल बदल गया और शादी में एक करोड़ से ज्यादा खर्च करने को कहने लगे। लड़के के लिए रेंज रोवर कार और डेस्टिनेशन मैरिज( दोनों पक्षों को दूसरे शहर ले जाकर होटल या रिजॉर्ट में रखकर शादी) की डिमांड करने लगे। परिवार के सदस्यों के साथ रिश्तेदारों को भी सोने के गहने गिफ्ट करने की मांग की जाने लगी। मना करने पर उनका बेटा चिराग बेटी को फोन कर अश्लील बातें करने लगा। उसने अपनी मां बाप की लव मैरिज होने और शादी से पहले संबंध बनाकर देखने की बात कहते हुए लड़की से भी ऐसी शर्त रख दी।

जानकारी होने पर युवती के पिता ने लड़के की मां से बात की तो उन्होंने कहा की हम अब तक 1 हजार लड़की देख चुके हैं और रिश्ता पसंद न आने पर ऐसे ही छोड़ देते हैं। आपके साथ भी यही किया है।

पीड़ित की शिकायत पर थाना सदर पुलिस लड़के और उसके पूरे परिवार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।