6 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

AGRA NEWS: ‘ मेरा आगरा ‘ ऐप पर एक क्लिक में हर जानकारी और शिकायत, ताजमहल और मेट्रो की टिकट भी मिलेगी

AGRA NEWS:आगरा नगर निगम के स्मार्ट सिटी विभाग द्वारा जानकारी ,शिकायत और अन्य सुविधाओं के लिए जल्द मोबाइल ऐप लॉन्च किया जायेगा।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Avinash Jaiswal

Jun 22, 2023

smart_city.jpg

आगरा स्मार्ट सिटी मेरा आगरा आइप जल्द लांच करने जा रहा है

AGRA NEWS:भारत के स्मार्ट सिटी में से एक ताजनगरी अब और अधिक स्मार्ट होने जा रही है। नगर निगम का स्मार्ट सिटी विभाग अब जल्द 'मेरा आगरा ' ऐप लॉन्च करने जा रहा है। इस ऐप के माध्यम से आगरा के शहर से लेकर स्मारकों तक की हर जानकारी एक क्लिक में प्राप्त कर सकेंगे। नगर निगम से जुड़ी हर समस्या का समाधान एक क्लिक पर होगा। यही नहीं ताजमहल समेत सभी स्मारकों पर टिकट के लिए लाइन में लगने की बजाय ऐप के माध्यम से एक क्लिक में ऑनलाइन टिकट भी बुक की जा सकेगी। फिलहाल अभी इसकी टेस्टिंग चल रही है।

स्मार्ट सिटी का सबसे स्मार्ट गैजेट होगी ऐप

नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने बताया कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत लॉन्च होने वाले इस ऐप को आप नगर निगम का सबसे स्मार्ट गैजेट भी मान सकते हैं। इस ऐप में स्मार्ट सिटी के सभी प्रोजेक्ट की जानकारी होगी। आगरा मथुरा के लिए शुरू की जा रही बस सेवा की टाइमिंग आदि जानकारियां भी ऐप पर मिलेंगी। यदि कहीं कूड़े का ढेर है तो स्मार्ट सिटी के कैमरों के माध्यम से अधिकारी उन्हें देख कर समस्या का निराकरण करवा सकेंगे और आम लोग भी ऐप के माध्यम से शिकायत दर्ज करा सकेंगे। फिलहाल ऐप में हिंदी और अंग्रेजी दो भाषाओं में जानकारी की सुविधा रहेगी। इस ऐप को एंड्रॉयड फोन यूजर प्ले स्टोर से डाउनलोड कर इस्तेमाल कर सकेंगे। भविष्य में आई फोन यूजर्स के लिए भी ऐप को इस्तेमाल करने की सुविधा देने का प्रयास रहेगा।

सभी विभागों को जोड़ने का होगा प्रयास

नगर आयुक्त ने बताया की ऐप से पुलिस, पुरातत्व विभाग, आगरा विकास प्राधिकरण समेत सभी विभागों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। आने वाले समय में शहर के किसी भी रूट पर जाने के समय ट्रैफिक व्यवस्था, सरकारी योजनाओं की जानकारी भी ऐप पर देने का प्रयास किया जायेगा। शहर के सभी स्मारकों के ऑनलाइन टिकट ऐप के माध्यम से बुक कर यूपीआई के माध्यम से पेमेंट किया जा सकेगा। प्रयास यही रहेगा की सिंगल ऐप को डाउनलोड करने के बाद पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों को शहर में किसी भी काम के लिए और कोई ऐप का इस्तेमाल न करना पड़े। फिलहाल अभी ऐप टेस्टिंग पीरियड में है और यह हमारा पायलट प्रोजेक्ट है।

भविष्य में मेट्रो का टिकट भी मिलेगा

नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल के अनुसार ऐप को लॉन्च करने के दौरान इसका शहर में बड़े स्तर पर प्रचार प्रसार किया जायेगा। भविष्य में मेट्रो शुरू होने पर मेट्रो ट्रेन की जानकारियां और टिकट बुकिंग की सुविधा भी ऐप के माध्यम से मिलेगी।