22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

AGRA NEWS:सरकार झूठ,पाखंड से कर रही गुमराह,समरसता अभियान रद्द पहुंच रहा गाजीपुर – जयंत चौधरी

AGRA NEWS:राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष जयंत चौधरी समरसता अभियान के तहत आगरा में भ्रमण कर रहे हैं।गाजीपुर जाने उन्होंने अभियान रद्द कर दिया है।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Avinash Jaiswal

May 28, 2023

rld_jyant.jpg

आगरा के अकोला में नुक्कड़ सभा को सम्बोधित करते रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी

AGRA NEWS:राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य जयंत चौधरी ने आज आगरा में दूसरे दिन आगरा ग्रामीण विधानसभा में समरसता अभियान चलाया जयंत चौधरी 8 गांवों में गए और जनता जनार्दन से आपसी प्रेम भाव भाईचारा वह सद्भाव से साथ रहने की अपील की। हलांकि गाजीपुर बार्डर जाने के उद्देश्य से उन्होंने बीच में ही अभियान रद्द कर दिया और ट्वीट कर तत्काल गाजीपुर पहुंचने की बात कही है।

जयंत चौधरी ने लोगों से कहा कि भाजपा सरकार झूठ और पाखंड के बल पर जनता को गुमराह कर रही है। उन्होंने 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का वायदा किया था और इसका नतीजा यह रहा कि किसानों के ऊपर 3 काले कानून थोप दिये, जिनके विरोध में किसानों ने 378 दिन आंदोलन किया, 750 किसान शहीद हो गए आय दोगुनी तो क्या किसानों को खालिस्तानी, पाकिस्तानी, आतंकवादी, आंदोलन जीवी जैसे शब्दों से नवाजा गया। देश में आपसी भाईचारा समाप्त किया जा रहा है इसको जोड़ने के लिए मैं अभियान पर निकला हूं मैं उत्तर प्रदेश के 1500 गांवों में जाऊंगा और आपसी सद्भाव प्रेमभाव के लिए जनता जनार्दन से अपील करूंगा । आगामी लोकसभा में सपा से गठबंधन रखने के सवाल पर उन्होंने अभी एक साल का समय होने और अन्य दलों की विचारधारा देखने की बात कही।

बेटियों को न्याय की बजाय दुत्कार

जयंत चौधरी ने आगे कहा यह देश में बड़ा दुखद विषय है एक तरफ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार बेटियों को न्याय नहीं दे रही है और आज जंतर-मंतर पर अपनी मांगों के लिए हकों के लिए आगे बढ़ रही महिला पहलवानों को निर्मम तरीके से पीटा गया है, जो देश के लोकतंत्र में बहुत ही शर्मनाक घटना है ।चौधरी ने कहा एक तरफ प्रधानमंत्री मोदी नई संसद का लोकार्पण कर रहे हैं और दूसरी तरफ जंतर मंतर पर न्याय के मंदिर से आशा लगाए हुए महिला पहलवानों के साथ निर्मम लाठी चार्ज किया जा रहा है। चौधरी ने इसकी तीव्र भर्त्सना की और कहा कि यह देश के लोकतंत्र के लिए काला अध्याय है काला दिन है । मैं अभियान यही समाप्त कर गाजीपुर बॉर्डर जा रहा हूं।

अब जब मिलूंगा तो रहेगा याद

जयंत चौधरी ने मिढ़ाकुर, सुनारी खाल खलऊआ ,धनौली बमरौली कटारा, इटोरा आदि गांवों में समरसता अभियान चलाकर लोगों से सीधा संवाद किया । उन्होंने कहा की वो एक्स समय से जिन गांवों में जाकर लोगों से नहीं मिल पाए थे। अब उन सबसे मिलने के लिए निकले हैं। हमारी पार्टी सभी धर्मों और किसानों की पार्टी है पर कुछ लोग जानबूझकर इसे जाटों की पार्टी कहते हैं। हमारे विचार सर्व धर्म समभाव के हैं।

पार्टी के सभी नेता हुए शामिल

वही आज पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं ने कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। श्री जैन चौधरी के साथ प्रदेश प्रवक्ता कप्तान सिंह चौहान पूर्व जिला अध्यक्ष नरेंद्र बघेल जिलाध्यक्ष महेश जाटव क्षेत्र अध्यक्ष बृजेश चाहत पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी रामवीर सिंह चौधरी गोपीचंद पूर्व प्रदेश सचिव जयपाल खेर बार-बार सुरेंद्र सिंह रावत महानगर अध्यक्ष दुर्गेश शुक्ला चौधरी दिलीप सिंह मुकेश ठाकुर संजय फौजदार मयंक खरवार सतपाल सिंह हरि सिंह बघेल अमित चौधरी मानव चौधरी मनोज बाल्मीकि मनोज दिवाकर वीरेंद्र सिंह जाटव पूर्व प्रधान, चौधरी बच्चू सिंह डॉक्टर नेत्रपाल सिंह गंगाराम पहलवान भूदेव सिंह प्रधान आदि।