12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

AGRA NEWS : पोती ने दादी का एटीएम चुरा प्रेमी को भेजे रुपए, चार तोला सोना भी दिया, मुकदमा दर्ज

AGRA NEWS: आगरा में प्रेमी के लिए प्रेमिका ने दादी के गहने और खाते के पैसे चोरी कर लिए हैं।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Avinash Jaiswal

Jun 03, 2023

farari.jpg

AGRA NEWS: आगरा के थाना लोहामंडी क्षेत्र में प्रेमी के प्यार में अंधी पोती ने अपनी दादी का एटीएम चोरी कर प्रेमी को पैसे ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद घर से दादी के गहने चोरी कर प्रेमी को पकड़ा दिए। बैंक स्टेटमेंट देखने पर धोखाधड़ी और चोरी की जानकारी होने के बाद दादी ने पोती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

पहले प्रेमी संग भागी थी पोती

थाना लोहामंडी क्षेत्र निवासी महिला का कहना है की वो अपने भाई के साथ यहां रहती हैं। शास्त्रीपुरम निवासी भतीजे की बेटी का विधु त्यागी नामक लड़के से प्रेम संबंध चल रहा था।बीती 4 जनवरी को भतीजी घर से नकदी लेकर प्रेमी संग भाग गई थी और पंद्रह दिन बाद काफी दबाव बनाने पर वापस आई थी। लोक लाज के चलते पुलिस से शिकायत नहीं की गई थी।इसी कारण भतीजे ने तीन माह पूर्व अपनी बेटी को उनके पास रहने छोड़ दिया था।

एटीएम चोरी कर पैसे किए ट्रांसफर

पीड़ित महिला ने बताया की उसके भाई बीस अप्रैल से 27 मई तक देहरादून एक आश्रम गए हुए थे। इस बीच पोती और उसके प्रेमी द्वारा उन्हें धमकी दी गई और पोती ने उन्हे काफी प्रताड़ित किया। 25 मई को उनकी तबियत खराब थी तो पोती ने बहाने से नींद की गोली देकर सुला दिया और अलमारी से उनका एटीएम और करीब चार तोले सोने के आभूषण निकाल लिए। पोती ने एटीएम के जरिए प्रेमी के खाते में 93 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए और गहने भी उसे दे दिए।

बैक स्टेटमेंट से हुई जानकारी
पीड़िता ने बताया की जब वो बैंक किसी काम से गई तो उनकी पासबुक देखने के बाद मैनेजर ने पैसे विशु त्यागी के खाते में ट्रांसफर होने की जानकारी दी। घर आकर अलमारी चेक करने पर गहने भी गायब मिले। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग