11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Agra News: भोले का अभिषेक करने पैदल निकले लाखों परिक्रमार्थी, भक्तिमय हुआ शहर

सावन के दूसरे रविवार को आगरा की ऐतिहासिक शिव परिक्रमा शाम से शुरू हो गई। सूरज ढलते - ढलते शहर का नजारा बदल गया। हर गली हर मोड़ से बम भोले और हर हर महादेव के उदघोष गुंजायमान होने लगे। सड़कों पर लाखों की तादाद में परिक्रमार्थियों की भीड़ भगवान भोलेनाथ के मंदिरों का अभिषेक करते हुए अपनी परिक्रमा पूरी कर रहे थे। ताजनगरी में कदम कदम पर लोगों ने परिक्रमार्थियों के लिए भंडारे का इंतजाम किया था।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Avinash Jaiswal

Jul 16, 2023

parikrama.jpg

आगरा की ऐतिहासिक शिव परिक्रमा शाम से शुरू हो गई

सावन के दूसरे रविवार शाम से आगरा के चारों कोनों पर विराजमान राजेश्वर महादेव, पृथ्वीनाथ, कैलाश महादेव और बल्केश्वर महादेव का अभिषेक करने के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु निकलते हैं। भगवान का नाम और तस्वीर लगी बनियान और टीशर्ट पहन कर हाथों में शिव का अभिषेक करने के लिए लोटा, गिलास या अन्य बर्तन लिए परिक्रमार्थियों के गुट पूरे नगर का भ्रमण करते हुए सभी शिव मंदिरों के दर्शन और जलाभिषेक करते हैं। शायद ही शहर में मिलने वाली कोई ऐसी खाने की चीज हो जो भंडारे में न मिल रही हो। सुबह सभी की परिक्रमा भगवान बल्केश्वर महादेव मंदिर का अभिषेक कर समाप्त होगी।

बल्केश्वर निवासियों ने हमेशा की तरह क्षेत्र में भव्य मेले का आयोजन किया है।रावली, मनकामेश्वर आदि प्रमुख मंदिरों पर भी हजारों की संख्या में परिक्रमार्थी पहुंचते हैं। एमजी रोड, आगरा दिल्ली हाइवे आदि पर बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित रहता है। रात में तो दो पहिया वाहनों को निकलने में भी काफी समय लग जाता है।

भक्तों का रेला संभालने में प्रशासन के छूटे पसीने

लाखों की तादाद में निकले शिव भक्तों को पुलिस ने डंडा लेकर निकलने की अनुमति नहीं दी थी। पुलिस कर्मी इस बात का ख्याल रख रहे थे। शहर के चप्पे चप्पे पर फोर्स तैनात किया गया । मंदिरों और घाटों पर बाढ़ को देखते हुए विशेष निगरानी रखी गई। शहर में शांति व्यवस्था के साथ परिक्रमा की जा रही थी।

नगर निगम कर रहा तूफानी काम

सावन के दूसरे रविवार को आयोजित होने वाली पश्चिमी उत्तरप्रदेश की सबसे बड़ी शिव परिक्रमा में लाखों की संख्या में भक्त हाथों में शिव अभिषेक के लिए पात्र लेकर पैदल शहर के चारों कोनों में विराजमान भगवान शिव के मंदिरों की परिक्रमा कर उनका अभिषेक करते हुए सोमवार सुबह बल्केश्वर महादेव मंदिर पर अपनी यात्रा पूरी करेंगे और बल्केश्वर मंदिर पर विशाल मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसको लेकर आगरा नगर निगम तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल खुद सड़क पर घूमकर पूरे काम की देखरेख कर रहे हैं।परिक्रमा मार्ग पर सड़कों पर गड्ढों को पैच वर्क के जरिए दुरुस्त किया गया है और मार्ग की हर स्ट्रीट लाइट को सही किया गया है। मंदिरों के पास दीवारों पर भगवान की विभिन्न लीलाओं की आकर्षक चित्रकारी की गई है। पूरे रूट को नो वेस्ट जोन बनाया गया है और सफाईकर्मियों को मेला समाप्ति तक नॉन स्टॉप सफाई व्यवस्था का ध्यान रखने को निर्देशित किया गया है। इसके लिए शिफ्ट के हिसाब से कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।