21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

AGRA NEWS: शहर में आग का प्रकोप, चलती एक्टिवा जलने लगी, दो कबाड़ गोदाम जलकर खाक

AGRA NEWS: आगरा में भीषण गर्मी और लू के बीच तीन जगह आग लगने से लोगों को नुकसान और परेशानी उठानी पड़ी।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Avinash Jaiswal

May 29, 2023

kabad_godam_aag.jpg

शाहगंज में कबाड़ गोदाम में आग से आखों का नुक्सान हो गया

AGRA NEWS: ताजनगरी आगरा में रविवार की रात और सोमवार की दोपहर परेशान कर देने वाली रही। यहां एक एक्टिवा में चलते - चलते आग लग गई। इसके साथ ही कबाड़ के दो गोदाम जलकर खाक हुए हैं। दमकल की गाड़ियों ने आज को बुझा दिया पर तब तक सब जलकर खाक हो गया था।

अज्ञात युवक ने जलाए कागजात फैक्ट्री में गिरे

शाहगंज थाना अंतर्गत पथौली के नगला अक्खे में चंद्रपाल सिंह का लक्की इंटरप्राइजेज के नाम से गोदाम है। गोदाम में बेकार प्लास्टिक स्क्रैप की जाती है। प्रत्यक्षदर्शी अनिल कुमार ने बताया की सोमवार दोपहर को एक व्यक्ति ने फैक्ट्री के पास ही सड़क किनारे किसी स्कूल के काफी कागज रखकर उसमें आग लगा दी। जलते हुए कागज उड़ कर फैक्ट्री में चले गए और प्लास्टिक ने आग पकड़ ली। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और कई फीट धुआं उड़ता दिखने लगा। सूचना पर फायर ब्रिगेड की छः गाड़ियां आई और एक घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। आग से लाखों की प्लास्टिक जल गई है। वहीं लोगों ने बताया आग लगने पर कागज जलाने वाले को पकड़ा गया था पर वो धक्का देकर भाग गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

चलती एक्टिवा में लगी आग

देर रात ट्रांस यमुना निवासी प्रदीप एक्टिवा से आ रहे थे। जवाहर पुल पर चढ़ते समय अचानक उनकी एक्टिवा की सीट से आग की लपटें निकलना शुरू हो गई। प्रदीप ने जान बचाते हुए एक्टिवा को किनारे फेंका और खुद दूर हो गए। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम आई और आग पर काबू पाया।

गोदाम में लगी भीषण आग
बल्केश्वर निवासी बंटी का ताजगंज थाना क्षेत्र के तोरा चौकी क्षेत्र में गोदाम है। सुबह तड़के गोदाम में शार्ट सर्किट के चलते आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना पर आई फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। गोदाम स्वामी बंटी ने बताया की गोदाम में पीवीसी का वेस्टेज रखा हुआ था। हादसे में लगभग दो लाख का नुकसान हुआ है।