27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Agra News: राजनाथ सिंह को याद आए इमरजेंसी के दौरान जेल के दिन, बोले – यह लोकतंत्र की हत्या थी

Agra News:देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को आगरा में इमरजेंसी के दौरान जेल में बिताए दिन याद आए। उन्होंने कांग्रेस पर जमकर प्रहार करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों की तारीफ की।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Avinash Jaiswal

Jun 25, 2023

rajnath_singh_1.jpg

सभा के दौरान जनता का अभिवादन करते रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

Agra News:केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने पर महाजनसंपर्क अभियान के तहत आगरा में जनसभा करने आए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मंच से इमरजेंसी लागू होने के दिन को याद करते हुए अपने जेल में बिताए 16 महीने याद आए। उन्होंने बताया की उन्हें ढाई माह तन्हाई बैरक में रखा गया और 16 माह जेल में बिताने पड़े। असल में लोकतंत्र की हत्या आज ही के दिन कांग्रेस ने की थी। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री के कार्यकाल की जमकर तारीफ की और उत्तरप्रदेश में योगी राज में कानून व्यवस्था की भी प्रशंसा की।

25 जून 1975 लोकतंत्र का काला अध्याय

रक्षामंत्री ने फतेहपुरसीकरी लोकसभा के कागारौल में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कांग्रेस ने आज ही के दिन लोकतंत्र की हत्या कर दी थी। यह दिन लोकतंत्र का काला अध्याय है और हमेशा याद रखा जायेगा। उस दौरान मेरे जैसे लाखों नेताओं को जेल में डाल दिया गया था। मुझे ढाई माह तन्हाई बैरक में रखा गया और मैने 16 माह जेल में बिताए थे। वहीं कांग्रेस लोकतंत्र खतरे में होने की बात कहती है। आज कांग्रेस विपक्ष को इकट्ठा कर बैठक कर रही है। यह लोग प्रधानमंत्री को किसी भी कीमत पर सत्ता से हटाना चाहते हैं। अगर लोकतंत्र खतरे में है तो हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, राजस्थान आदि प्रदेशों में कांग्रेस की सरकार कैसे बन गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का पूरे विश्व में मान बढ़ाया है। अर्थव्यवस्था के मामले में 2014 में 11 वें स्थान पर दिखने वाला भारत आज विश्व में पांचवें स्थान पर खड़ा है।

सर्जिकल स्ट्राइक की दिलाई याद

राजनाथ ने कहा की आज देश किसी भी दुश्मन को सीधा उसी की भाषा में जवाब देता है। पाकिस्तान को उरी में कायराना हरकत करने पर हमने उसकी सीमा में घुसकर आतंकवाद का सफाया किया था। आज गांव में गरीब किसानों के लिए काम हो रहा है। मुफ्त में राशन मिल रहा है, कुछ लोग तो राशन मुफ्त लेकर बेच भी रहे हैं। प्रदेश में योगी सरकार ने कानून व्यवस्था को दुरुस्त किया है। किसी भी राज्य के लिए यह जरूरी है।