
दिल्ली एनसीआर और वेस्ट यूपी में सैक्स रैकेट की क्वीन मानी जाने वाली लड़कियों की सप्लायर रौशनी का गैंग आगरा में एक बार फिर एक्टिव हो गया है। रौशनी के एजेंटों की शहर में गर्म गोश्त के शौकीनों से जुगलबंदी शुरू हो गई है। शहर के बीचोबीच एक मशहूर सितारा होटल से रोशनी का सेक्स रैकेट मूवमेंट कर रहा है। सूत्रों की मानें तो उसके पुराने सभी प्रतिद्वंदियों को पुलिस काल कोठरी पहुंचा चुकी है और अब रौशनी हाईटेक तरीके से अपना धंधा चला रही है।
विश्वस्त सूत्रों की माने तो रौशनी के इस गंदे कारोबार में न्यू आगरा का मुस्लिम दलाल उसका दाहिना हाथ बनने के प्रयास में है और कमीशन पर स्थानीय लड़कियों को इस गलीच धंधे में ढकेल रहा है।
विदेशी के साथ लोकल लड़कियों की भी सप्लाई
बताया जा रहा है की रौशनी और उसक गैंग अब लोकल स्तर पर भी काम कर रहा है। रौशनी का मुस्लिम दलाल आगरा की मलिन बस्तियों में गरीब मुस्लिम लकड़ियों को स्पा के नाम पर होटल में भेज रहा है । ग्राहकों को घरेलू लड़की के मजबूरी में नया नया धंधे में आने की बात बोलकर मोटे दाम लेकर लड़कियों को परोसा जा रहा है। हालांकि पुलिस अभी इन सब से अंजान है।
फिल्मी स्टाइल में खत्म किए दुश्मन और कंप्टीटर
बता दें कि पिछले कई सालों में रौशनी गैंग को टक्कर देने के लिए कई दलाल देह व्यापार के बाजार में उतर आए। पुलिस रिकार्ड में नाम आने के चलते रौशनी की दुकान फीकी पड़ने लगी थी। रौशनी ने जॉन अब्राहम की फिल्म फोर्स की तर्ज पर सबको रास्ते से हटाने का प्लान बनाया और अपने सफेदपोश मददगारों और पुराने एजेंटों के जरिए पुलिस को टिप देकर अपने कंपीटिटर स्लाखों के पीछे पहुंचा दिए। अधिकारियों को सूचना मिलने के कारण पुलिस दो चार बरसाती मेंढक जेल भेजकर वाहवाही बटोरी लगी। लेकिन खाकी को ये नही पता था कि जिस दलाल को उनको टिप मिल रही है वो असल में दलालों की रानी रौशनी की तरफ से दी जा रही है।
हाईटेक हो गया गैंग, अब वेब कॉल से होता है धंधा
पुलिस जितनी हाईटेक होती है अपराधी उनसे बचने के लिए कोई न कोई जुगाड़ बनाने लगता है। रोशनी गैंग के दलालों को पता है कि खाकी ट्रैकिंग सिस्टम में मजबूत है तो वह भी अब हाईटेक हो गए हैं। दलालों को पता है की पुलिस चाहे तो व्हाट्स एप कॉल भी रिकॉर्ड हो सकता है, तो अब दलालों द्वारा कस्टमर को विभिन्न अन्य ऐप से वेब कॉल किया जाता है। दलाल डार्क वेब और वेब ब्राउजर यूज करते हैं। इसके चलते पुलिस को इन्हें ट्रैक करना मुश्किल हो रह है। सूत्रों की मानें तो रौशनी गैंग अब प्रोफेशनल हैकर्स और आईटी एक्सपर्ट से सलाह लेकर ही ऑनलाइन, ऑन
डिमांड ग्राहकों को लड़कियों की सप्लाई कर रहे हैं।
आखिरी बार हरीपर्वत क्षेत्र से धरी गई थी रौशनी
अगस्त 2022 में रौशनी को संजय प्लेस की सितारा होटल से गिरफ्तार किया गया था। न्यू आगरा के दयालबाग में चार युवक और एक युवती को कार में पकड़ने के बाद पूछताछ में रोशनी की जानकारी हुई थी और पुलिस ने हरीपर्वत क्षेत्र के होटल से रौशनी और दिल्ली की दो युवतियों को गिरफ्तार कर लिया था। सभी आठ आरोपितों को देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत जेल भेजा गया था। सामान्य परिवार की बहु रौशनी नागवानी काफी लंबे समय से देह व्यापार का गैंग संचालित कर रही है। ग्राहक की फरमाइश के अनुरूप ही लड़कियाें को बुलाती है। उसके एजेंट, विदेशी लड़कियाें का भी बंदोबस्त करते हैं। उसका नेटवर्क दिल्ली एनसीआर से लेकर पूरे वेस्ट यूपी में फैला हुआ है और उसके संबंध सैकड़ों सफेदपोशों से हैं।
Published on:
14 Jun 2023 06:30 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
