Agra News: दारोगा ने घर में घुस युवती के साथ की जबरदस्ती, वीडियो आया सामने
Agra News: आगरा में नशे में धुत दरोगा दीवार फांदकर एक घर में घुस गया। वह लड़की से जबरदस्ती करने लगा। लड़की का शोर सुनकर परिजनों ने दरोगा को पकड़ लिया। तब तक गांववाले भी इक्ट्‌ठा हो गए। गांववालों ने दरोगा को खंभे से बांध कर जमकर पीटा। इसके बाद इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जो अब वायरल हो रहा है। फिलहाल, दरोगा को सस्पेंड कर दिया गया है।