15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आगरा में ताजमहल देखने आई महिला की गर्मी से मौत, आंध्र प्रदेश तक मचा हड़कंप

Agra News: आंध्र प्रदेश से आगरा में ताजमहल का दीदार करने आई महिला की भीषण गर्मी से मौत हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification

आगरा

image

Sanjana Singh

Jun 22, 2024

Agra News

महिला को लेकर जाते मेडिकल टीम के सदस्य

Agra News: आगरा में ताजमहल देखने आई आंध्र प्रदेश की एक महिला की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि महिला की शिल्पग्राम में ही तबीयत खराब हो गई थी। जब तक उसे अस्पताल ले जाते, तब तक उसकी मौत हो गई थी। बताया गया है कि आंध्र प्रदेश निवासी महिला पर्यटक लिंगाला पुनयावथी (59) की अचानक तबीयत खराब होने से शिल्पग्राम परिसर में बेहोश हो गई थी।

महिला के ग्रुप के सदस्य उन्हें ऑटो में अस्पताल लेकर जा रहे थे। तभी किसी ने थाना पर्यटन पुलिस को सूचना दी गई। महिला को ऑक्सीजन दिया गया। पंप किया गया। महिला को एंबुलेंस में एसएन मेडिकल कॉलेज में भेजा गया। वहां पर उनको डॉक्टरों द्वारा चेक करने पर मृत घोषित किया गया। थाना पर्यटन पुलिस द्वारा पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही है। संभावना जताई जा रही है कि गर्मी से वे बेहोश हुई थीं।