
agra north seat
आगरा। उत्तर (पूर्ववर्ती आगरा पूर्वी) सीट से वैश्य प्रत्याशी ही चुनाव जीत सका है। यहां के वोटरों ने 1977 में चौंकाने वाला परिणाम दिया। जनता पार्टी की लहर के बाद भी कांग्रेस के गैर वैश्य प्रत्याशी चुनाव जीत गए थे। वैश्य प्रत्याशी की करारी हार हुई थी।
1962 के चुनाव में बालोजी अग्रवाल निर्दलीय जीते
आजादी के बाद पहला विधानसभा चुनाव 1952 में हुआ। तब कांग्रेस के प्रत्याशी बाबूलाल मित्तल ने जनसंघ प्रत्याशी राय बहादुर कन्हैया लाल को हराया था। इसके बाद कांग्रेस जीतती गई। वर्ष 1957 के चुनाव में कांग्रेस के आदिराम सिंघल विजयी रहे। उन्होंने जनसंघ के प्रत्याशी बालोजी अग्रवाल को हराया। बालोजी अग्रवाल ने हार नहीं मानी। वे जनता की सेवा में जुटे रहे। जनता ने इसका फल दिया। 1962 के चुनाव में बालोजी अग्रवाल निर्दलीय प्रत्याशी होते हुए भी जीत गए। 1967 में बालोजी अग्रवाल हार गए। कांग्रेस के आदिराम सिंघल भी हार गए। जनसंघ के प्रत्याशी रमाशंकर अग्रवाल को विजयश्री मिली।
जनता लहर में जीता था कांग्रेस प्रत्याशी
1969 में मध्यावधि चुनाव हुआ। पिछले दो चुनावों में हार चुकी कांग्रेस के दिन बहुरे। कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ. प्रकाश नारायण गुप्ता ने जीत हासिल की। उनका मुकाबला आरपीआई प्रत्याशी से हुआ। 1974 में भी डॉ. प्रकाश नारायण गुप्ता जीते। उन्होंने जनसंघ के प्रत्याशी सत्यप्रकाश विकल को हराया। सबसे रोचक चुनाव 1977 का रहा। जनता लहर से प्रभावित होकर डॉ. प्रकाश नारायण गुप्ता ने कांग्रेस छोड़ दी। जनता पार्टी ने उन्हें टिकट दिया। कांग्रेस के खिलाफ माहौल था। इसके बाद भी कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में सुरेंद्र कुमार सिंधू विजयी रहे। इसके साथ ही यह भ्रम टूट गया कि इस सीट से कोई गैर वैश्य प्रत्याशी चुनाव नहीं जीत सकता है।
कोर्ट से जीते थे सतीश चंद्र गुप्ता
1980 के चुनाव में कांग्रेस ने ओमप्रकाश जिंदल को टिकट दिया। उनके मुख्य मुकाबले में थे भाजपा प्रत्याशी सत्यप्रकाश विकल। जिंदल की जीत हुई। 1985 में भाजपा प्रत्याशी सत्यप्रकाश विकल जीत गए। पराजित कांग्रेस प्रत्याशी सतीशचंद्र गुप्ता ने मतगणना में धांधली का आरोप लगाया। उन्होंने हाईकोर्ट में चुनौती दी। चार साल बाद हाईकोर्ट ने सतीश चंद्र गुप्ता के पक्ष में फैसला सुनाया और उन्हें विधायक घोषित कर दिया गया।
भाजपा आसानी से जीती चुनाव
1989 के चुनाव में भाजपा ने फिर से सत्यप्रकाश विकल को टिकट दिया। कांग्रेस से सतीशचंद्र गुप्ता थे। कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। 1991 में भाजपा ने फिर से सत्यप्रकाश विकल को मौका दिया। उन्होंने रिकॉर्ड 20 हजार से अधिक मतों से कांग्रेस प्रत्याशी ओमप्रकाश जिंदल को हराया। इसके साथ ही आगरा पूर्वी सीट के बारे में कहा जाने लगा कि यह भाजपा का मजबूत दुर्ग है। 1993 में भाजपा की जीत बड़ी आसान हो गई। तब सपा ने रवि प्रकाश अग्रवाल को चुनाव मैदान में उतारा था लेकिन वे तीसरे स्थान पर रहे। 1996 का चुनाव भी विकल के नाम रहा। कांग्रेस-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी बांके बिहारी अग्रवाल की हार हुई। कांग्रेस (तिवारी) की ओर से राम टंडन गैर वैश्य प्रत्याशी के रूप में थे। जनता ने उन्हें ठुकरा दिया।
अब भाजपा का मजबूत दुर्ग
विकल के निधन के बाद 1998 में उपचुनाव हुआ। भाजपा ने एकदम नए जगन प्रसाद गर्ग को टिकट दिया। भाजपाइयों ने इसका बहुत विरोध किया था। आरएसएस के हस्तक्षेप के बाद सबको अपने मुंह पर ताला लगाना पड़ा और चुनाव में जुटना पड़ा। उनके मुकाबले में थे कांग्रेस प्रत्याशी गोविंद अग्रवाल। सपा ने रवि प्रकाश अग्रवाल और बसपा ने रमेश कुशवाह को टिकट दिया। पांच हजार मतों से जगन गर्ग चुनाव जीत गए। गोविंद अग्रवाल के लिए पूरी पार्टी एकजुट थी। इसके बाद भी वे हार गए। इस बात का मलाल कांग्रेसियों को आज तक है। 2002 और 2007 में भाजपा के जगन प्रसाद गर्ग फिर चुनाव जीते। 2007 के चुनाव में बसपा ने भाजपा का पत्ता काट दिया। शहर की दो अन्य सीटों पर नीला झंडा फहरा दिया लेकिन आगरा पूर्वी का किला अभेद्य ही रहा। नए परिसीमन के कारण जातिगत आंकड़े बदले हैं। दलित मतदाताओं की संख्या उत्तर सीट पर बढ़ी है। यमुना पार इलाका निकल गया है। इसके बाद भी भाजपा ने यहां से चुनाव जीता।
चुनाव परिणाम
1952 बाबूलाल मित्तल (कांग्रेस)
1957 आदिराम सिंघल (कांग्रेस)
1962 बालोजी अग्रवाल (निर्दलीय)
1967 रमाशंकर अग्रवाल (जनसंघ)
1969 डॉ. प्रकाश नारायण गुप्ता (कांग्रेस)
1974 डॉ. प्रकाश नारायण गुप्ता (कांग्रेस)
1977 सुरेंद्र कुमार सिंधू (कांग्रेस)
1980 ओमप्रकाश जिंदल (कांग्रेस)
1985 सत्य प्रकाश विकल (भाजपा)
1989 सत्यप्रकाश विकल (भाजपा)
1991 सत्यप्रकाश विकल (भाजपा)
1993 सत्यप्रकाश विकल (भाजपा)
1996 सत्यप्रकाश विकल (भाजपा)
1998 जगन प्रसाद गर्ग (भाजपा)
2002 जगन प्रसाद गर्ग (भाजपा)
2007 जगन प्रसाद गर्ग (भाजपा)
2012 जगन प्रसाद गर्ग (भाजपा)
2017 जगन प्रसाद गर्ग (भाजपा)
ये हैं प्रत्याशी
1.पुरुषोत्तम खंडेलवाल भाजपा
2.रणवीर शर्मा कांग्रेस हाथ
3.सूरज शर्मा सपा
4.लक्ष्मी स्वरूप मित्तल समान अधिकारी पार्टी
5.राशिद अली चौधरी वंचित इंसाफ पार्टी
6.रोहित आदर्श समाज पार्टी
7.दिलीप कुमार बघेल प्रसपा
8.अनिल कुमार कुशवाह निर्दलीय
9.इदरीश निर्दलीय
10.धर्मेंद्र कुमार शर्मा निर्दलीय
11.मंजू शर्मा निर्दलीय
12.डॉ. रामबृज यादव निर्दलीय
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App
Published on:
06 May 2019 11:02 am
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
