
Agra October Weather 2017
आगरा। अक्टूबर का पहला हफ्ता चल रहा है और दीपावली आने वाली है। लेकिन, गर्मी कम होने का नाम नहीं ले रही है। इस बार आगरा मंडल में बारिश ने भी दूरी बनाकर रखी, जिसके चलते आगरावासियों को मार्च से लेकर अब तक प्रचंड गर्मी का कहर झेलना पड़ा। इस बार गर्मियों में तापमान भी अपने पूरे तेवर के साथ दिखा। लेकिन मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दो दिनों के बाद मौसम करवट बदलेगा और इस भीषणगर्मी से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद दिख रही है। ऐसा इसलिए भी माना जा रहा है क्योंकि दो दिन बाद पश्चिमी विक्षोम एक बार फिर से सक्रिय होता दिख रहा है।
तापमान में आएगी गिरावट
गर्मी के मौसम तापमान ने अच्छा खासा रिकॉर्ड बनाया था। इसके बाद बारिश ने भी लोगों को बेहाल कर दिया। इस बार दीपावली जल्दी है। लेकिन, गर्मी ऐसी है कि लोग परेशान है। दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक रह रहा है। वहीं रात के तापमान में भी गिरावट नहीं आ रही है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि गुरुवार से तापमान में गिरावट का दौर जारी होगा। आसमान में धुंध छाने की पूरी संभावना है। वहीं तापमान में भी अच्छी खासी गिरावट होगी। पश्चिमी विक्षोम गुरुवार से सक्रिय हो जाएगा। जिसके चलते मौसम में बदलाव आएगा। वैज्ञानिक सतेंद्र सिंह राघव का कहना है कि मौसम का बदलाव अक्टूबर के महीने में आ जाएगा। डॉक्टर सतेंद्र सिंह राघव का कहना है कि सुबह सूरज की तपिश से भी लोगों को निजात मिल सकती है। अभी तक गर्मी और उमस के चलते लोगों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। आने वाले दो दिन के बाद तापमान कम होने से सुहावना मौसम होने की पूरी संभावनाएं हैं।
बच्चों के लिए सावधानी का मौसम
गुरुवार से मौसम बदल जाएगा। ऐसे में ये बदलता मौसम बच्चों के लिए बहुत खतरनाक होगा। इसलिए बच्चों के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है। तापमान में गिरावट आने से बच्चों को सर्दी जुकाम की शिकायत भी हो सकती है।
Updated on:
10 Oct 2017 11:51 am
Published on:
10 Oct 2017 11:13 am
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
