7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मौसम में परिवर्तन के आसार कम, ठंड के लिए करना होगा इंतजार

उमस व धूप करती रहेगी परेशान, जानिए क्या है कहानी

2 min read
Google source verification
मौसम में परिवर्तन के आसार कम, ठंड के लिए करना होगा इंतजार

मौसम में परिवर्तन के आसार कम, ठंड के लिए करना होगा इंतजार

वाराणसी. मौसम में अभी परिवर्तन के आसार कम है। गुलाबी ठंड के लिए भी लोगों को इंतजार करना होगा। अक्टूबर का प्रथम सप्ताह चल रहा है और जिस तरह से उमस व धूप है उससे लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। बहुत हल्की राहत रात के समय होती है जो काफी नहीं रहती है।
यह भी पढ़े:-बाल शोषण के खिलाफ नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी के फाउंडेशन ने निकाली भारत यात्रा



आम तौर पर दशहरा से गुलाबी ठंड की दस्तक शुरू हो जाती है। ग्लोबल वार्मिंग का असर अब मौसम पर खुल कर दिखायी दे रहा है। दशहरा भी इस बार जल्दी पड़ा है, दोनों कारणों के चलते अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में इतनी उमस व धूप परेशान कर रही है। आसमान में कभी-कभी बादलों की थोड़ी ताकत दिखायी देती है तो लोगों को राहत की उम्मीद बंध जाती है जो कुछ देर बाद छलावा ही साबित होती है। देर रात में मौसम में हल्का परिवर्तन होता है और सुबह से गर्मी व उमस की मार पडऩे लगती है। मौसम वैज्ञानिकों ने इस बार सामान्य मानसून रहने का दावा किया था, लेकिन पूर्वांचल में उनका दावा गलत साबित हुआ। सही ढंग से गठना की जाये तो पूर्वांचल में इतनी कम बारिश हुई है कि उसे सूखा पीडि़त क्षेत्र भी घोषित किया जा सकता है। बारिश कम होने से मौसम में तरावट नहीं आ पायी है और अभी तक धूप व उमस लोगों को परेशान कर रही है।
यह भी पढ़े:-BHU BUZZ के एडमिन ने कहा कि हमने नहीं डाली फर्जी फोटो

तो फिर कम पड़ सकती है ठंड
मौसम वैज्ञानिकों ने पूर्वांचल में पडऩे वाली ठंड को लेकर कोई भविष्यवाणी नहीं की है। आम तौर पर माना जाता है कि जब कम बारिश होती है तो उस साल ठंड भी कम पड़ती है। यदि यह बात सही साबित होती है तो इस बार कड़ाके की ठंड नहीं पड़ेगी। लोगों को कुछ ही दिन ठंड के मौसम का आनंद उठाने का मौका मिल पायेगा।
यह भी पढ़े:-अखिलेश यादव को इस प्रोजेक्ट को पूरा करने में नहीं दिख रही सीएम योगी की हनक

जानिए क्या कहा मौसम वैज्ञानिक ने
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो.एसएन पांडेय ने बताया कि अभी चार से पांच दिन तक मौसम में परिवर्तन के आसार नहीं है। रही बात ठंड की तो उसका असर दीपावली के बाद ही समझ में आयेगा। इस बार मानसून भी १५ दिन देर से पहुंचा था इसलिए अभी मानसून भी पूरी तरह से विदा नहीं हुआ है। कुल मिला कर कहा जा सकता है कि दीपावली के बाद ही मौसम का सही हाल जाना जा सकेगा।
यह भी पढ़े:-सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में शासन का निर्देश दरकिनार, वीसी ने कुलसचिव को हटाया