
Taekwondo Championship Lucknow: लखनऊ में 10 से 12 जनवरी तक आयोजित हुई द्वितीय उत्तर प्रदेश स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में आगरा का दबदबा रहा। गायत्री पब्लिक स्कूल के सब जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग में आगरा ने प्रथम स्थान पर अपना कब्जा जमाया। वहीं जूनियर बालिका वर्ग में भी आगरा उप विजेता बना। प्रतियोगिता में पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं एनआईएस कोच रवि कुमार ने टीम कोच की भूमिका निभाई। टीम के साथ खेल अधिकारी के रूप में राष्ट्रीय खिलाड़ी नरेंद्र सिंह धाकड़ और मयंक कांत शर्मा मौजूद रहे।
शनिवार को लखनऊ से आगरा लौटने पर खिलाड़ियों का सम्मान बोस्टन पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य दिग्विजय सिंह ने किया। स्वर्ण पदक विजेता बने मोहम्मद सय्यद, अर्नव सिकरवार, दित्या, भूवि, विकांक्षी चौहान। रजत पदक विजेता बने हिमांशु चाहर, तृषा, जिज्ञासा। कांस्य पदक विजेता बने एकांश, सोम शुक्ला, मनीष यादव, किंजल सिंघल, गौरी, ऋद्धि सिंह, कुमारी काजल, ऋतु और अविषा, अमोल कुशवाह, उमंग सोनी, एकांच महेश्वरी, व्योमा, शुभम, अनुरूद्र ने स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में अपनी भागीदारी निभाई।
पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी अभिषेक शर्मा ने टीम को बेमिसाल उपलब्धि हासिल करने पर बधाइयां दी। राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं राष्ट्रीय निर्णायक मोहित पाराशर ने टीम को प्रोत्साहन देते हुए खिलाड़ियों की जीत पर हर्ष जताया।
Updated on:
14 Jan 2024 09:01 pm
Published on:
14 Jan 2024 09:00 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
