14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फिरोजाबाद में बच्चों की मौत पर बोले अखिलेश यादव, बच्चों की जान बचा ले सरकार

— आगरा पहुंचे अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर बोला हमला, अस्पतालों के हाल पर जताई चिंता।

less than 1 minute read
Google source verification

आगरा

image

arun rawat

Sep 06, 2021

akhilesh yadav

akhilesh yadav

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिरोजाबाद में मरे बच्चों को लेकर भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने फिरोजाबाद में हुई बच्चों की मौत के लिए अव्यवस्थाओं को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि बीमारी से लगातार बच्चों की मौत हो रही है।
यह भी पढ़ें—

डेंगू के खात्मे को तालाब में छोड़ी जा रहीं मछलियां, मच्छरों का प्रकोप होगा कम

तमाम लोग बीमार हैं
उन्होंने कहा कि फिरोजाबाद में बीमारी से हर गांव में 50 से 100 बच्चे और बड़े बीमार हैं। कई गांव ऐसे हैं, जहां दो-दो तीन-तीन सौ मरीज हैं। अस्पताल भरे पड़े हैं। हमें उम्मीद है कि सरकार इस पर ध्यान देगी। अच्छा इलाज कराएगी। उन्होंने कहा कि कोविड में क्या हुआ ये हम सबको पता है। कई लोगों ने अपनों को खोया है। अब कम से कम सरकार बच्चों की जान तो बचा ले।
यह भी पढ़ें—

फिरोजाबाद में डेंगू का कहर: बीमार बच्चों की संख्या बढ़ी और कम पड़ने लगे बेड, बच्चों को गले से लगाकर पहुंच रहे अस्पताल

किसानों का सम्मान करे भाजपा
उन्होंने कहा कि किसानों का सम्मान भारतीय जनता पार्टी को करना चाहिए। किसानों का अपमान देश स्वीकार नहीं करेगा। मुजफ्फरनगर में किसान इकट्ठा हुए। सपा उनके साथ खड़ी है। किसानों को आय दोगुनी करने के सपने दिखाने वाली भाजपा ने महंगाई बढ़ा दी। केंद्र व राज्य सरकार को बढ़ती महंगाई पर भी जवाब देना होगा। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लखनऊ एक्सप्रेसवे पर होकर आगरा पहुंचे। आगरा के पहुंचने से पहले फतेहाबाद एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। अखिलेश यादव गाड़ी से बाहर आ गए और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग