अखिल भारतीय जाट महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुंवर शैलराज सिंह ने कहा कि सत्ता के नशे में चूर पूर्व विधायक ने तहसीलदार को चप्पलों से पीटा साथ ही सममूचे जाट समाज का अपमान किया है। जाट समाज अपना अपमान कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने मांग की, मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एसआईटी का गठन किया जाए। साथ ही अखिल भारतीय जाट महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुंवर शैलराज सिंह ने चेतावनी दी कि अगर अगर हमारे समाज के सम्मान की रक्षा नहीं की गयी आगामी 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।