रिजल्ट ने सभी को चौंकाया
आलोक यादव पालीवाल पार्क कैंपस से सीपीएल जर्मन का कोर्स कर रहे हैं। 26 अप्रैल को आये परिणाम में आलोक यादव ने अपनी क्लास में सर्वोच्च अंक प्राप्त किए हैं। बता दें कि आगरा यूनिवर्सिटी प्रशासन द्वारा लागू किये गये पास सिस्टम के खिलाफ छात्र स्वाभिमान मंच द्वारा धरना 13वें दिन भी जारी रहा। छात्रनेता पास सिस्टम के विरोध में यह धरना कर रहे हैं। उनका कहना है कि अगर पास सिस्टम लागू किया है, तो छात्रों की समस्याएं पास सिस्टम में दिए गये समय पर दूर होनी चाहिए, जबकि ऐसा हो नहीं रहा है और विवि अधिकारी, कर्मचारी अपनी मनमानी कर रहे हैं।