अलीगढ़. संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की 125 वीं जयन्ती पर देर रात तक निकाली गई शोभा यात्रा में एक झांकी अब विवादों में आ गयी है। बसपा ने विवादित झाँकी के लिए आयोजकों को जिम्मेदार ठहराया है। इस शोभायात्रा में भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश अध्यक्षा मधु मिश्रा को फांसी देते हुए दिखाया गया है। होर्डिंग पर लिखा था- हम दलितों व संविधान का अपमान करने वालो का अंजाम यही करेंगे,यही करेंगे।