6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यमुना में नहा रही बच्चियों के साथ हुआ हादसा, गहरे पानी में समाई 4 मासूम जिंदगियां

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज गर्मी से राहत पाने के लिए यमुना नदी में नहाने गईं छह लड़कियों में से चार की डूबने से मौत हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification

आगरा

image

Prateek Pandey

Jun 03, 2025

यमुना में नहाने गईं 4 बच्चियों की डूबने से मौत, PC: एक्स

यमुना में नहाने गईं 4 बच्चियों की डूबने से मौत, PC: एक्स

इस हादसे में दो की हालत गंभीर बनी हुई है। यह घटना सिकंदरा थाना क्षेत्र के नगला नाथू गांव के पास घटी, जहां पर लड़कियां सुबह लगभग साढ़े दस बजे नदी में उतर गईं थीं।

नहाते समय गहरे पानी में जाने से हादसा

जानकारी के मुताबिक, मृतकों में 18 वर्षीय मुस्कान, उसकी बहन संध्या, चचेरी बहन नैना और मौसी की बेटी सोनम शामिल हैं। उनके साथ सुहानी और एक लड़का दीपेश भी मौजूद थे। हादसा तब हुआ जब संध्या अचानक गहरे पानी में चली गई। उसे डूबता देख मुस्कान और दिव्या भी उसे बचाने के लिए दौड़ीं, लेकिन वे भी पानी के बहाव में फंस गईं। देखते ही देखते सभी लड़कियां नदी की गहराई में समा गईं।

चार की मौत, दो घायल

मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने जब लड़कियों को डूबते देखा तो चीख-पुकार मच गई। ग्रामीण बिना देर किए पानी में कूद गए और बचाव कार्य शुरू किया। आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक चार लड़कियां दम तोड़ चुकी थीं। शेष दो लड़कियों को स्थानीय साधनों की मदद से तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें: अग्निवीरों को मिलेगा पुलिस और पीएसी में 20% आरक्षण, कैबिनेट का अहम फैसला

हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य तेज कराया। हालांकि घटनास्थल तक पहुंचने का रास्ता बेहद कच्चा और कठिन था, जिससे एंबुलेंस को वहां पहुंचने में परेशानी हुई। मजबूरन ग्रामीणों ने निजी वाहनों से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।