3200 रुपये मानदेय पर कर रही थीं काम
आंगनबाड़ी कार्यकत्री का अखिलेश यादव ने 800 रुपये बढ़ाया था। 3200 रुपये के मानदेय पर काम करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने जब अखिलेश सरकार के दौरान धरना प्रदर्शन दिया था तब उनके मानदेय में आठ सौ रुपये की बढ़ोत्तरी हुई। इसके बाद उन्हें चार हजार रुपये मानदेय दिया जाने लगा। योगी सरकार से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को उम्मीद थी कि उनका मानदेय बढ़ाया जाएगा। आगरा की आंगनबाड़ी कार्यकत्री संघ की जिलाध्यक्ष मंजूरानी सिनसिनेबार ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि प्रतिव्यक्ति की न्यूनतम मजदूरी बढ़ाई जाएगी। आंगनबाड़ियों को 4000 रुपये न्यूनतम मजदूरी की सीमा से कहीं अधिक कम हैं। ऐसे में उम्मीद थी कि उनका मानदेय बढ़ाकर 18 हजार रुपये किया जाएगा। लेकिन, मोदी सरकार और योगी आदित्यनाथ ने ऐसा नहीं किया। महज आठ या नौ हजार रुपये के मानदेय का ऐलान किया। लेकिन, अभी तक गजट जारी नहीं हुआ।