कश्मीर पर कब्जे के बाद भी चीन के प्रति भारत नरम और पाकिस्तान के प्रति सख्त, आखिर क्यों? देखें वीडियो
आगराPublished: Oct 15, 2019 11:21:13 am
-जम्मू-कश्मीर अध्ययन केन्द्र के निदेशक आशुतोष भटनागर ने खोले कई रहस्य
-पाक अधिकृत कश्मीर में हमारे 50 लाख नागरिकों का उत्पीड़न किया जा रहा
-चीन के कब्जे वाले कश्मीर में छह गांव और 1000 आबादी लेकिन तैयारी पूरी


Ashutosh bhatnagar
डॉ. भानु प्रताप सिंह
आगरा। जम्मू-कश्मीर अध्ययन केन्द्र दशकों से कश्मीर की वास्तविक समस्या को लेकर पूरे देश में वातावरण बना रहा था। कश्मीर, पाक अधिकृत कश्मीर (Pak occupied Kashmir) , चीन अधिकृत कश्मीर, ऐतिहासिक तथ्य, कश्मीर का सामरिक महत्व, पूरा कश्मीर मिलने पर सड़क मार्ग से यूरोप तक जाने का रास्ता, यूरेनियम भंडार आदि को लेकर नागरिकों के बीच गोष्ठियां कीं। देश में वातावरण बनाया। इसका प्रतिफल यह हुआ कि केन्द्र सरकार ने पांच अगस्त, 2019 को जम्मू एवं कश्मीर से धारा 370 (Article 370) और 35ए को समाप्त कर दिया। जम्मू-कश्मीर अध्ययन केन्द्र के निदेशक आशुतोष भटनागर (Ashutosh Bhatnagar) कहते हैं कि सिर्फ इससे कश्मीर की समस्या का समाधान नहीं हो जाता है। अभी बहुत कुछ करना बाकी है। पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) में हमारे 50 लाख नागिरकों का उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने भारत (India) की पाकिस्तान (Pakistan) के प्रति अधिक सख्ती और चीन (China) के प्रति कम सख्ती का रहस्य भी बताया। आगरा कॉलेज मैदान (Agra college ground) पर चल रहे राष्ट्रीय पुस्तक मेला (National Book Fair) में आए आशुतोष भटनागर ने पत्रिका से लम्बी बातचीत की। प्रस्तुत हैं मुख्य अंशः-