सभाष पार्क मैदान की है बात
शहर के प्रमुख जूता उद्यमी पूरन डाबर ने बताया कि मैं अपने को धन्य मानता हूं कि ऐसे राजनेता, राष्ट्र नेता, महान देश भक्त जिसकी रग रग में देश बसता था, उनको श्रद्धांजलि देने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने बताया कि अटल जी को मुझे अपने जीवन में नज़दीक बैठने एवं अनेक बार सुनने का मौका मिला। उन्होंने अटल जी से जुड़े कुछ संस्मरण बताये, जिसमें 1972 की ये सभा खास थी।