9 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

अटल बिहारी वाजपेयी की तेरहवीं होगी यहां, छप गये आमंत्रण पत्र

त्रयोदशी संस्कार की पूरी क्रियाओं को आगरा उत्तर विधानसभा से विधायक जगन प्रसाद गर्ग के द्वारा पूरी की जायेंगी।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Aug 23, 2018

Atal Bihari Vajpayee

Atal Bihari Vajpayee

आगरा। भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तेरहवीं आगरा में होने जा रही है। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मदिया कटरा रोड स्थित होटल वैभव पैलेस में तेरहवीं का आयोजन 29 अगस्त को किया जायेगा। त्रयोदशी संस्कार की पूरी क्रियाओं को आगरा उत्तर विधानसभा से विधायक जगन प्रसाद गर्ग के द्वारा पूरी की जायेंगी। इसके लिए आमंत्रण पत्र भी बंटना शुरू हो गये हैं।

ये भी पढ़ें - अटल जी के नाम पर बनेगा यहां राजकीय महाविद्यालय, उपमुख्यमंत्री ने दी मंजूरी


विधायक ने कराया था मुंडन
भाजपा विधायक जगन प्रसाद गर्ग ने पुत्र की हैसियत से अटल जी के देहांत के बाद मुंडन कराया था। उन्होंने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी उनके राजनीतिक पिता थे। आज वे जो कुछ भी हैं, सब अटल बिहारी वाजपेयी का मार्गदर्शन है। उन्होंने पुत्र का कर्तव्य निभाते हुए अपने बाल राजनीतिक पिता यानी अटल बिहारी वाजपेयी को समर्पित कर दिए हैं। अंत्येष्टि के तत्काल बाद मुंडन संस्कार कराया और अब पुत्र का कर्तव्य निभाते हुए तेहरवीं संस्कार कराने जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें - विशेष: पैतृक गांव बटेश्वर में हर सरकार ने किया अटल जी का 'सपना' चकनाचूर, आज भी नहीं किसी का ध्यान

29 अगस्त के लिए छप गये आमंत्रण पत्र
विधायक जगन प्रसाद गर्ग ने बताया कि 29 अगस्त को आगरा के होटल वैभव पैलेस, मदिया कटरा में अटल बिहारी वाजपेयी का त्रयोदशी संस्कार किया जाएगा। सबसे पहले 25 ब्राह्मणों को भोजन कराया जाएगा। फिर भा ज पा कार्यकर्ताओं को भोजन कराएंगे। इसके लिए आमंत्रण पत्र छप गये हैं, इनका वितरण भी शुरू हो गया है।

ये भी पढ़ें - गुलाबी शर्ट वाले इस शख्स को देख सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर मच गई अफरा तफरी, जो फरमा रहे थे आराम, उनके उड़ गए होश और फिर...

ये भी पढ़ें - Big Breaking: भाजपा की साधारण कार्यकर्ता बनीं उत्तराखंड की राज्यपाल, जानिए इनके बारे में