
आगरा। वीरता के लिए 26 जनवरी को उत्तर प्रदेश से बहादुरी पुरस्कार से सम्मानित बेटी पर दबंगों ने हमला बोल दिया। मामला जमीनी विवाद से जुड़ा है। राष्ट्रपति, राज्यपाल, मुख्यमंत्री से बहादुरी पुरस्कार पाने वाली नाजिया खान को डीजीपी ओपी सिंह ने स्पेशल पुलिस अधिकारी बनाया है। इस हमले के बाद नाजिया और उसका परिवार दहशत में है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
ये भी पढ़ सकते हैं: कठुआ में रेप के बाद हत्याः आगरा में जुमे की नमाज को लेकर खास सतर्कता
ताजगंज में चल रहा है विवाद
ताजगंज क्षेत्र में एक जमीन को लेकर नाजिया का विवाद चल रहा है। बकौल नाजिया शुक्रवार को प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन के बाद परिवार सहित ताजगंज में पहुंची थी। यहां पहले से मौजूद दबंगों ने उस पर हमला बोल दिया। लोहे की सरिया से उसे और उसके भाई के साथ मारपीट की गई। इस हमले में दोनों घायल हुए हैं।
दोनों पक्ष भेजे मेडिकल के लिए
ताजगंज क्षेत्र में हुई घटना के बाद पुलिस तत्काल पहुंची। थाना ताजगंज प्रभारी ने बताया कि ताजगंज क्षेत्र में जमीनी विवाद में दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ है। नाजिया खान और एक एडवोकेट के बीच जमीनी विवाद चल रहा है। दोनों पक्षों को मेडिकल के लिए भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट के बाद कुछ स्पष्ट हो सकेगा।
ये भी पढ़ सकते हैं: किसान के केसीसी खाते में फर्जीवाड़ा, शिकायत करने पर बैंक मैनेजर ने की बदसलूकी
बहादुरी पुरस्कार से सम्मानित है नाजिया
आगर के सदर भट्ठी निवासी नाजिया खान को दिल्ली में वीरता पुरस्कार के लिए चुना गया था। नाजिया ने एक बच्ची को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से ब चाया था औ र क्षेत्र में चलने वाले सट्टे के काले कारोबार को रोकने के लिए मुहिम चलाई थी।
ये भी पढ़ सकते हैं: जज लोया मामले पर कांग्रेस को मांगनी चाहिए माफी: राजवीर सिंह
Published on:
20 Apr 2018 01:34 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
