8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शहीद के परिवार पर हमला, भतीजी बहू को गली तक बाल खींचकर घसीटा, परिवार की अन्य महिलाओं को लाठी डंडों से पीटा

जमीनी विवाद की रंजिश में कुछ लोगों ने शहीद के परिवार पर हमला बोल दिया।

less than 1 minute read
Google source verification

आगरा

image

suchita mishra

Nov 30, 2019

आगरा। जिले में जमीनी विवाद की रंजिश में कुछ लोगों ने शहीद की बहू के बाल पकड़कर खींचते हुए घसीटा। उसे बचाने पहुंची जेठानी और भतीजी को भी लाठी-डंडों से पीटा। इसके बाद तीनों घायल थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ मामले की शिकायत की। फिलहाल पुलिस ने गांव के चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घायलों का मेडिकल कराया गया है।

यह भी पढ़ें: Weather Alert: पहाड़ों पर पहली बर्फबारी ने आगरा मंडल में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के बाद अब कोहरे का अनुमान

ये है मामला
मामला जैतपुर क्षेत्र के उदयपुर खुर्द गांव का है। यहां शहीद निहाल सिंह का परिवार रहता है। निहाल सिंह वर्ष 1971 में पाकिस्तान से युद्ध के दौरान शहीद हुए थे। शहीद के परिवार का गांव में ही कुछ लोगों के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। विवाद के चलते 2007 में भी परिवार पर कुछ लोगों ने हमला किया था। आरोप है कि गुरुवार की शाम गाली गलौज का विरोध करने पर शहीद के भतीजे अरविंद की पत्नी के साथ घर में घुसकर कुछ लोगों ने मारपीट की। उसे बाल पकड़कर गली तक घसीटते हुए ले आए। इस दौरान सीमा को उसकी जेठानीसावित्री और भतीजी रचना बचाने आयीं तो उन तीनों को लाठी-डंडों से पीटा गया। इसके बाद हमलावर भाग गए। पीड़ित महिलाएं मामले की शिकायत लेकर थाने पहुंचीं और गांव के बनवारी, प्रमोद, सूरज, रामबाबू के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।