1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चिट फंड एंड सोसाइटी के बाबू को मंहगा पड़ गया एक लाख रुपये का मिठाई का डब्बा, विजिलेंस टीम ने रंगे हाथों पकड़ा

उप निबंधक फर्म्स सोसाइटीज एवं चिट्स के बाबू अजय कुमार यादव को आज मिठाई के डिब्बे में घूस लेते विजिलेंस टीम ने रंगेहाथ पकड़ा है। आइये जानते हैं कैसे विजिलेंस की टीम ने जाल बिछाया-  

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Prateek Pandey

Sep 29, 2023

Babu of Chit Fund and Society caught red handed by vigilance team

उप निबंधक फर्म्स सोसाइटीज एवं चिट्स के बाबू अजय कुमार यादव को आज मिठाई के डिब्बे में घूस लेते विजिलेंस टीम ने रंगेहाथ पकड़ा है। बाबू चिट एंड फंड सोसाइटी का है। उसने एक लंबे समय से चल रहे विवाद के निपटाने के लिए एक लाख रुपये मांगे थे।

आपको बता दें कार्यालय के बाबू अजय कुमार याद ने उन्हें नोटिस देकर बीती 25 सितंबर को सारे प्रपत्र उपलब्ध कराने को कहा था। भवानी शंकर ने बाबू से फाइल निस्तारित करने को कहा जिस पर उसने दो लाख रुपये की रिश्वत मांगी। जानकारी के अनुसार भवानी शंकर तीन वर्ष से वह चक्कर काट रहे थे।
बाबू ने गोकुल की श्रीकृष्ण उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय समिति के सदस्य भवानी शंकर से विवाद निपटाने के लिए एक लाख रुपये घूस मांगी थी। उप निबंधक कार्यालय में तीन वर्ष से समिति का विवाद लंबित चल रहा था। एक लाख रुपये घर से मंगवाने के बाद मिठाई के डिब्बे में रखकर दे दिए। बाकी रकम 29 सितंबर तक देने की कहा। यह रकम उन्होंने किसी तरह व्यवस्था करके दी थी।

इसी के बाद उन्होंने घूसखोर बाबू को पकड़वाने का निर्णय किया और इसी के बाद बाबू की शिकायत विजिलेंस कार्यालय में कर दी। विजिलेंस विभाग ने बाबू को रिश्वत लेते पकड़ने के लिए जाल बिछाया। प्लानिंग के तहत बाकी रकम शुक्रवार को देना तय हुआ। शुक्रवार शाम को बाबू अजय कुमार यादव ने रिश्वत की बाकी रकम लेने के लिए बुलाया था।
प्लान के अनुसार विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया, जिसमें बाबू रंगे हाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार हो गया। विजिलेंस टीम ने रंगे हाथों पकड़ा चिट फंड एवं सोसाइटी के बाबू अजय कुमार यादव को घूस लेते विजिलेंस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार एसपी विजिलेंस शगुन गौतम को बताया कि उनकी श्रीकृष्ण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय समिति के नाम से पंजीकृत सोसाइटी है।बाबू ने गोकुल की श्रीकृष्ण उच्च माध्यमिक विद्यालय समिति के सदस्य भवानी शंकर से विवाद निपटाने के लिए एक लाख रुपए घूस मांगी थी।
उप निबंधक कार्यालय में तीन वर्ष से समिति का विवाद लंबित चल रहा था। गोकुल के रहने वाले भवानी शंकर ने 26 सितंबर को विजिलेंस कार्यालय में शिकायत की। इसमें उनके पिता गोपाल प्रसाद पांडेय आजीवन सदस्य हैं। समिति के नए पदाधिकारी ने उन्हें और पिता समेत कई लोगों को तीन वर्ष पहले बिना नोटिस निकाल दिया था। इसे लेकर उन्होंने उप निबंधक फर्म्स सोसाइटीज एवं चिट्स में तीन वर्ष पहले अपना पक्ष रखते हुए कार्रवाई की मांग की थी।

Story Loader