
babyrani maurya
आगरा। उत्तराखंड की नवनियुक्त राज्यपाल बेबीरानी मौर्य इस समय दिल्ली हैं। वे अपराह्न एक बजे तक आगरा आ रही हैं। यहां उनके स्वागत की तैयारी चल रही है। उत्तराखंड से राज्यपाल के प्रोटोकॉल के लिए अधिकारी भी आगरा आ रहे हैं। उन्होंने पत्रिका से बातचीत में कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने एक सामान्य कार्यकर्ता को राज्यपाल बनाया है। उन्होंने जीवन में कभी सोचा नहीं था कि राज्यपाल बनेंगी।
यह भी पढ़ें
यह भी पढ़ें
आम कार्यकर्ता खुश
बेबीरानी मौर्य इस समय दिल्ली में हैं। वे रात्रि में अमेरिका से दिल्ली पहुंची। हवाई अड्डे पर उनका स्वागत परिजनों और उत्तराखंड के कुछ अधिकारियों ने किया। अपने परिजनों के यहां हैं। उन्होंने पत्रिका से फोन पर कहा कि लगातार बधाइयों के फोन आ रहे हैं। खुशी इस बात की अधिक है कि आम कार्यकर्ता खुश है। आगरा की अवाम बधाई दे रही हैं। उन्होंने महापौर के रूप में आगरा की सेवा की है। पहले ही चुनाव में आगरा जनता ने अपार समर्थन दिया था, जिसका मुझे नाज है। मुझे जनता ने बहुत प्यार किया है। राष्ट्रीय महिला आय़ोग की सदस्य के रूप में महिलाओं की सेवा की है। उसी का प्रतिफल राज्यपाल के रूप में मिला है।
यह भी पढ़ें
अमेरिका में मोबाइल पर मिला संदेश
उन्होंने बताया कि मैं तो अपने परिजनों के साथ दो माह से अमेरिका में थी। मेरे मोबाइल पर संदेश आया कि आपको उत्तराखंड का राज्यपाल बना दिया गया है। पहले से कोई जानकारी ही नहीं थी। यह आगरा और मेरे लिए गौरव की बात है। मेरी पार्टी के नेताओं ने एक सामान्य कार्यकर्ता को जो मान दिया है, उसका सम्मान हमेशा बनाए रखूंगी। गुरुवार को अपराह्न एक बजे तक आगरा पहुंच रही हूं।
यह भी पढ़ें
Published on:
23 Aug 2018 08:37 am
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
