1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाजरे की यह किस्म किसानों को करेगी मालामाल, कर लें तैयारी

सैंया क्षेत्र में दी गई सैकड़ों किसानों को जानकारी, बुआई के दिए टिप्स

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Santosh Pandey

Sep 10, 2017

seed

farmer

आगरा। भारत में किसानों की आय 2022 तक दोगुना करने की मोदी सरकार दावा कर रही है। किसानों को अच्छे उत्पादन की ट्रेनिंग भी दी जा रही है। किसानों की हमेशा अच्छे बीज न मिलने की शिकायत रहती है। जो फसलों की पैदावार पर प्रवाह डालती है। वहीं बायर क्राप्स साइंस कंपनी ने किसानों के लिए बाजरे की ऐसी किस्म तैयार की है कि जो किसानों को पैदावार के मामले में मालामाल कर देगी। आगरा क्षेत्र में बाजरे की अच्छी खेती होती है। बड़ी संख्या में बाजरा किसानों की संख्या है। अक्सर रबी के सीजन में किसानों को बाजरे की खेती में नुकसान हो जाता है। फसल की पैदावार कम होती है और कई बार उसमें रोगाणु भी लग जाते है। ये नई किस्म इन सबसे निजात देगी।

यह है किस्म
बायर क्राप्स साइंस द्वारा तैयार की गई बाजरे की नई किस्म का नाम है हाइब्रिड प्रोएग्रो 9001। अनाज उत्पादन के साथ ही साथ मवेशियों के लिए चारा भी अच्छा होगा।

ये भी अच्छाई

कृषि वैज्ञानिक डॉ विमल प्रताप पाण्डेय ने बताया कि हाइब्रिड प्रोएग्रो 9001 नए किस्म का हाइब्रिड बाजरा है। इसमें अधिक उत्पादन भी होगा और रोगरहित मवेशियों के लिए चारा भी मिलेगा। उनकी सेहत पर कोई *****र भी नहीं पड़ेगा।

ऐसे करें सरसों की बुआई

सरसों के विशेषज्ञ यशवीर सिंह ने बायर के उन्नतशील सरसों 5222 के बारे में जानकारी दी। सरसों की बुआई का समय आने वाली है। हाइब्रिड बीज की बुआई की भी जानकारी दी गई।

फसलों की रक्षा भी करें

खेरागढ़ तहसील के सैंया इलाके के तारपुर गांव के किसान इस कार्यक्रम में मौजूद रहे। दिनेश भाकुनी ने अन्य फसलों में बीज शोधन के महत्व के बारे में बताया। किसान सरसों बीज शोधन को गाउचों दवा की 10 मिली मात्रा से करें जिससे फसलों की भी रक्षा होगी। इस दौरान किसान भाइयों को सम्मानित भी किया गया है। गोष्ठी में तारपुर, सौंया गांव के नरेन्द्र शर्मा, राम बाबू, कप्तान सिंह, राजन सिंह, दीपू शर्मा आदि ने भी अपने विचार रखे।

ये भी पढ़ें

image