18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फतेहपुरसीकरी में विदेशी पर्यटकों पर मधुमक्खियों का हमला, दो साल से नहीं हुई थी सफाई

आगरा के फतेहपुरसीकरी स्मारक में घूमने आए फ्रांसीसी पर्यटकों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Avinash Jaiswal

Mar 30, 2023

seekri.jpg

फतेहपुर सीकरी में फ्रांसीसी पर्यटकों पर मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया

पुरातत्व विभाग द्वारा संरक्षित विश्व के सातवें अजूबों में शुमार फतेहपुरसीकरी बुलंद दरवाजा स्मारक के अंदर घूम रहे फ्रांसीसी पर्यटकों पर मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। मधुमक्खियों के काटने से 5 पर्यटक घायल हो गए, जिनका सीएचसी में इलाज किया गया।

शाम 4 बजे की है घटना

स्थानीय निवासी धीरज कुमार ने बताया की गुरुवार शाम 4 बजे गाइड राम तिवारी के साथ फ्रांस से आए 20 पर्यटकों का दल फतेहपुरसीकरी आया था। बुलंद दरवाजा देखने के बाद दीवान ए आम की ओर जाते समय अचानक मधुमक्खियों के छत्ते में किसी पक्षी ने चोंच मार दी। इसके बाद सैकड़ों मधुमक्खियां छत्ते से निकल आई और पर्यटकों को काटने लगी। स्मारक में अफरा तफरी का माहौल हो गया। लोग अपने चेहरे और शरीर को ढकते हुए इधर - उधर भागने लगे।

5 फ्रांसीसी पर्यटक हुए घायल

पुरातत्व अधीक्षक आर के पटेल ने बताया की हादसे में मैथ्यू सेट्रे, डेचसेट गोसीन, कैथरीन, विवियन और जॉन लुक को मधुमक्खियों ने काटा था। पुरातत्व विभाग द्वारा उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार देकर सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में इलाज किया गया। ठीक होने पर वो आगे की यात्रा के लिए रवाना हो गए। मधुमक्खियों के छत्ता बनाने की शिकायत मिली है, उनको हटाने का कार्य किया जायेगा।

दो साल से नहीं हुई सफाई

बता दें की बीते वर्ष भी मधुमक्खियों ने इसी तरह एक दर्जन से अधिक लोगों को काटा था। स्थानीय निवासी नसीब ने बताया की ताजमहल के बाद सबसे ज्यादा पर्यटक सीकरी आते हैं पर फिर भी यहां सुविधाओं का अभाव है। दो साल से यहां छत्ते नहीं हटाए गए हैं।

राष्ट्रीय अतिथियों के आने पर होती है सफाई

स्थानीय गाइड मोहम्मद अमीर ने बताया की जब कोई चर्चित राष्ट्रीय मेहमान यहां आता है तो ही विभाग का ध्यान इस ओर जाता है। याद है जब फ्रांस के राष्ट्रपति अपनी पत्नी कालरा ब्रूनो के साथ आए थे तो अखबारों की सुर्खियां बनने पर सफाई हुई थी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आने पर भी छत्ते हटाए गए थे।