
Bhagwat Katha
आगरा। आपके हृदय में भगवान का वास है तो श्रीहरि पाप, पाखंड, रजोगुण, तमोगुण से हमेशा दूर रखते हैं। भगवान का उन्हीं लोगों के हृदय में वास होता है, जो सत्कर्म करते हैं। अनैतिक कमाई का लाभ तो कोई भी उठा सकता है। परन्तु तुम्हारे अनैतिक कर्मों को तुम्हें ही भोगना होगा। इसलिए कर्म करनें में सावधानी बरतें। कमला नगर स्थित टीला वाला मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा में तीसरे दिन व्यास पीठ से कथा सुनाते हुए महाराज कन्हैया जी ने यह बात कही।
तीसरे दिन कथा में ये रहा खास
कथा में तीसरे दिन उन्होंने शिव विवाह, ध्रुव चरित्र, बामन अवतार आदि की कथा का संगीतमय वर्ण किया। बताया कि किस तरह कश्यप ऋषि व अदिति के पुत्र के रूप में जन्म लेकर किस तरह श्रीनारायण ने राजा बलि से भिक्षा में तीन पग जमीन मांगी। और ढाई पग में ही तीनों लोकों को नाप लिया। शिव व सति प्रसंग की व्याख्या करते हुए बताया कि किस तरह शिव (पति की) आलोचना सुनने पर सति माता ने अपना शरीर यज्ञ कुण्ड में भस्म कर दिया। जब शिवजी ने सति की देह को लेकर भ्रमण किया तो नारायण के चक्र से सति माता के शरीर 51 स्थानों पर गिरा, जहां शक्ति पीठों की उत्पति हुई। जीवात्म का सच्चा सम्बंध सगे सम्बंधियों से नहीं बल्कि प्रभु से होना चाहिए। वह जीवन निरर्थक है जो मनुष्य जन्म में भी प्रभु की भक्ति न करे। शिव विश्वास और माता पार्वती श्रद्धा हैं। अंत में आरती कर सभी भक्तों को पर्साद वितरण किया गया। कल नन्दोत्सव होगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से दर्शन त्यागी, नीरज यादव, महेश शाक्य, नितेश वर्मा, बिट्टू, अखिलेश बंसल (बंटी), निर्मला त्यागी, रितू, अनुराधा आदि प्रमुख रूप से मौजूद
Published on:
01 Jun 2019 06:00 am
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
