28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bharat Bandh: जरूरी काम आज ही निपटा लें, कल न खुलेगी बैंक, न मिलेंगे दूध और सब्जी

  केन्द्र सरकार पर श्रम विरोधी नीतियों के आरोप में 150 से ज्यादा संगठनों ने 16 सूत्रीय मांगों को लेकर 8 जनवरी को Bharat Bandh का आवाह्न किया है।

less than 1 minute read
Google source verification

आगरा

image

suchita mishra

Jan 07, 2020

आगरा। केन्द्र सरकार पर श्रम विरोधी नीतियों के आरोप में 150 से ज्यादा संगठन बुधवार 8 जनवरी को देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे। श्रम संगठन, औद्योगिक फेडरेशन, राज्य व केन्द्रीय कर्मचारियों के अलावा 150 से अधिक किसान संगठनों ने बुधवार को भारत बंद का आवाह्न किया है। इसमें कई आगरा के भी संगठन शामिल हैं। लिहाजा आगरा समेत ब्रज क्षेत्र के लोग अपनी रोजमर्रा की जरूरतों के सामाना की व्यवस्था आज से ही कर लें क्योंकि कल न दूध मिलेगा और न ही सब्जी।

केन्द्र सरकार की श्रम विरोधी नीतियों के चलते हड़ताल
देशव्यापी हड़ताल के कारण कल बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा करीब 80 विभागों में कार्य का बहिष्कार किया जाएगा। न मंडियों में सब्जी पहुंचेगी और न ही शहरों व गांवों में दूध पहुंचाया जाएगा। इस मामले में सेंटर फॉर इंडियन ट्रेड यूनियन के महामंत्री संग्राम सिंह का कहना है कि केन्द्र की श्रम विरोधी नीतियों के चलते संघर्ष का ऐलान किया गया है। बुधवार को उपश्रमायुक्त कार्यालय पर 16 सूत्रीय मांगों के साथ हड़ताल की जाएगी।

80 से ज्यादा विभागों में नहीं होगा काम
वहीं यूपी राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय संरक्षक लक्ष्मी नारायण शर्मा का कहना है कि 80 से अधिक विभागों में हड़ताल का समर्थन करते हुए कामकाज ठप रहेगा। हालांकि हड़ताल पूरी तरह शांतिपूर्ण होगी। लिहाजा अपने जरूरी काम आज ही निपटा लें।

इन विभागों में हड़ताल
शिक्षा विभाग, लोक निर्माण, स्वास्थ्य विभाग, सिंचाई विभाग, जल निगम, नगर निगम, रेलवे, बैंक, बीएसएनएल, निबंधन, समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास, वन विभाग, मतस्य विभाग, सहकारिता विभाग, डीवीवीएनएल, 509 वर्कशॉप, मंडी परिषद, पशुपालन, एलआईसी समेत करीब 80 विभागों में हड़ताल रहेगी।