
आगरा। स्थानीय निकाय चुनाव (UP Nagar Nikay Chunav 2017) में आगरा से भारतीय जनता पार्टी के मेयर प्रत्याशी नवीन जैन की संपत्ति चर्चा का विषय बनी हुई है। नामांकन तिथि के अंतिम दिन नवीन जैन ने नामांकन किया। दिए गए संपत्ति के ब्यौरे के मुताबिक नवीन जैन के पास चार अरब की चल-अचल संपत्ति है। इस ब्यौरे के मुताबिक नवीन जैन सबसे अमीर प्रत्याशी हैं।
भाजपा- नवीन जैन की संपत्ति का ब्यौरा
चल संपत्ति- 3.79 अरब रुपए
नकद- खुद के पास 8.36 लाख रुपए, पत्नी रेनू के पास 5.67 लाख रुपए। आश्रितों के पास 21 लाख रुपए हैं।
बैंक- नवीन जैन के पास 1.12 करोड़ रुपए हैं। पत्नी के पास 53 लाख रुपए हैं वहीं आश्रितों के पास 73 लाक रुपए हैं।
इनवेस्टमेंट- एलआईसी व अन्य पॉलिसी में नवीन जैन ने एक करोड़ रुपए एनवेस्ट किए हैं वहीं पत्नी ने 27 लाख रुपए।
गहने- नवीन जैन के पास तीन अरब रुपए के गहने व अन्य परिसंपत्तियां हैं।
अचल संपत्ति- नवीन जैन, पत्नी और आश्रितों को मिला कर कुल 30 करोड़ रुपए की संपत्ति है।
कौन हैं नवीन जैन
नवीन जैन भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के सह कोषाध्यक्ष हैं। उनकी पहचान के एक व्यापारी के तौर पर भी है। वह निर्माण कंपनी पीएनसी एन्फ्राटेक के डायरेक्टर हैं। नवीन जैन एक बार आगरा के डिप्टी मेयर भी रह चुके हैं।
यह भी पढ़ें : बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा आज भी हैं यूपी के इस शहर की वोटर
भाई ने भी किया नामांकन
नवीन जैन भाजपा के मेयर प्रत्याशी (BJP Mayor Candidate) हैं, इसके बावजूद उनके भाई प्रदीप जैन ने भी नामांकन किया है। प्रदीप जैन ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन किया है। नवीन जैन के भाई प्रदीप जैन की संपत्ति उनसे भी ज्या है। प्रदीप जैन ने छह अरबी की संपत्ति का ब्यौरा दिया है। खास बात यह है कि भले ही दोनों प्रत्याशियों के पास अरबों की संपत्ति है लेकिन दोनों के पास कोई वाहन नहीं है।
Updated on:
07 Nov 2017 12:59 pm
Published on:
07 Nov 2017 11:00 am
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
