
Bhartiya kisan sangh
आगरा। आरएसएस के किसान संघ ने ऐसा फैसला लिया है, जिससे भाजपा नेताओं की परेशानियां बढ़ जाएंगी। दरअसल अभी यूपी सरकार द्वारा बढ़ाई गई विद्युत दरों पर जहां भाजपा नेता के साथ ऊर्जामंत्री सफाई देते नजर आ रहे हैं, वहीं भारतीय किसान संघ ने विद्युत मूल्य वृद्धि पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
हुई बैठक
भारतीय किसान संघ बृज प्रान्त की एक बैठक महेन्द्र सिंह प्रधान की अध्यक्षता में रामबाग स्थित संघ कार्याालय पर हुई, जिसमें 01 जनवरी से सदस्यता अभियान शुरू करने का निर्णय लिया गया। प्रान्त में 1.5 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया गया साथ ही विद्युत मूल्य वृद्धि पर आन्दोलन की चेतावनी दी गई। बैठक में ब्रजप्रान्त सदस्ता प्रमुख रिषी कुमार ने बताया कि 01 जनवरी से 31 जनवरी तक किसान संघ बृहद सदस्ता अभियान चलाकर ब्रजप्रान्त में 1.5 लाख किसानों को सदस्य बनाएगा । उन्होंने सदस्ता अभियान को गति देने के लिए आगरा में लक्ष्मण सिंह, मथुरा में योगेन्द्र, हाथरस में रमेश, एटा में ओम पाल सिंह, फिरोजाबाद में सुबोध सहित सभी जिलों में जिला सदस्ता प्रमुख नियुक्त किए हैं। इसके अलावा खण्ड स्तर पर भी सदस्ता प्रमुख बनाए गए हैं। प्रत्येक ग्राम पंचायत में 50 सदस्य बनना अनिवार्य हैं।
आंदोलन की चेतावनी
किसान संघ जिलाध्यक्ष मोहन सिंह चाहर ने बताया कि प्रान्त बैठक में विद्युत मुल्य वृद्धि पर किसान संघ ने कड़ी नारजगी जताई है। उन्होने कहा कि ग्रामीण किसानों की 64.4 फिसदी महंगी कर दी, किसान पहले से ही प्रकृतिक आपदा आलू सहित अन्य फसलों का उचित मूल्य न मिलने से बर्बाद है। बृज प्रान्त किसान संघ ने चेतावनी देते हुऐ एलान किया है। कि बिजली मूल्य वृद्धि एवं विद्युत वसूली के नाम पर किसानों का उत्पीडन किया गया, तो किसान संघ सडक पर उतर कर आन्दोलन करेगा।
ये लिया निर्णय
किसान संघ ने निर्णय लिया है कि मुख्यमंत्री एवं ऊर्जामंत्री को पत्र भेजकर अपनी नाराजगी से अवगत कराएंगे। किसानों का अहित किसान संघ बर्दास्त नहीं करेगा। बैठक में प्रान्त संगठन मंत्री धर्मेन्द्र कुमार रामकुमार, रिषी कुमार, मोहन सिंह चाहर, महेन्द्र सिंह प्रधान, अनिल गुप्ता , प्रेम पाल सिंह , प्रभाष कुमार सिंह , राजीव , भक्त वर्धन ,योगेन्द्र सिंह, लक्ष्मण सिंह, रमेष,बबलु, ओम पाल सिंह ,सुबोध कुमार सहित ब्रजपा्रन्त के सभी जिलाध्यक्ष एवं पदाधिकारी उपस्थित थे
Published on:
09 Dec 2017 01:57 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
