
Accident
आगरा। बुधवार सुबह यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा हो गया। यहां नाेएडा की ओर से आ रही एक बस अनियंत्रित होकर दूसरी बस से टकरा गई। हादसे में करीब एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। आधा की हालत गंभीर है।
ये है मामला
यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक प्राइवेट बस नोएडा की ओर से आगरा आ रही थी। जैसे ही बस थाना मांट क्षेत्र में माइल स्टोन 92 के पास पहुंची अचानक अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ती हुई दूसरी सड़क पर पहुंच गई। इस दौरान बस ने दूसरी तरफ की सड़क पर आगरा की ओर से आ रही बस में सामने से टक्कर मार दी। हादसा होते ही चीख पुकार मच गई। करीब आधा दर्जन लोगों को चोट आ गई। एक शख्स की हालत गंभीर बतायी जा रही है। सूचना पर पहुंचे पुलिस व एक्सप्रेसवे कर्मियों ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। इसके बाद दोनों बसों को क्रेन की मदद से हटवाकर सड़क पर आवागमन सुचारू कराया। माना जा रहा है कि हादसा बस चालक को झपकी आने के कारण हुआ।
Published on:
12 Feb 2020 02:12 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
