18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आगरा और मैनपुरी में दहशत फैलाने वाले तेज धमाके का खुला रहस्य…

धमाके की आवाज से इमारतों में भी कंपन हो गया था। शहर ही नहीं गांवों में भी सुनी गई थी आवाज।

less than 1 minute read
Google source verification

आगरा

image

suchita mishra

Sep 28, 2019

Demo Pic

Demo Pic

आगरा। आगरा और मैनपुरी के लोगों को दहशत में डालने वाली तेज धमाके की आवाज किस चीज की थी, इसका पता चल गया है। भौतिक विज्ञान के विशेषज्ञों का कहना है कि वो आवाज आवेशित बादलों के टकराने से पैदा हुई थी। चूंकि दोपहर के समय घने बादल छाए थे, इसलिए सिर्फ धमाके की आवाज सुनायी दी, प्रकाश नजर नहीं आया।

यह भी पढें:दुनियाभर में तेजी से पैर पसार रही इस बीमारी का कारण है शुक्र की कमजोर स्थिति, जानिए और क्या क्या होता है नुकसान, क्या है निवारण!

शहर ही नहीं देहात में भी सुनायी दी थी धमाके की आवाज
शुक्रवार को करीब डेढ़ से पौने दो बजे के बीच अचानक बहुत तेज धमाके की आवाज हुई थी। धमाके की आवाज से इमारतों में भी कंपन हो गया था। ये आवाज शाहगंज, संजय प्लेस, बोदला, सिकंदरा, आगरा छावनी, सुल्तानपुरा, शाहगंज, शमसाबाद, डौकी, बरहन और एत्मादपुर तक सुनाई दी थी। इसे सुनकर लोग दहशत में आ गए थे। कलक्ट्रेट, एसएसपी दफ्तर, तहसील समेत तमाम दफ्तरों में काम कर रहे कर्मचारी बाहर निकल आए थे। लोग एक दूसरे को फोन कर रहे थे, कंट्रोल रूम में पता कर रहे थे कि आखिर ये आवाज किसकी थी। पुलिस अधिकारियों, वायुसेना से लेकर खुफिया एजेंसियां भी इसका पता लगाने में जुटी थीं।


यह भी पढें:महिलाओं में तेजी से खून की कमी को पूरा करेंगे ये प्राकृतिक उपाय

आगरा के बाद मैनपुरी में भी उतनी ही तेज आवाज
आगरा में इस आवाज के करीब डेढ़ घंटे बाद उतनी ही तेज आवाज मैनपुरी में भी सुनायी दी। आवाज सुनकर वहां भी लोग सहम गए। किसी के समझ में नहीं आ रहा था कि आखिर ये आवाज कहां से आयी है। बाद में आरबीएस कॉलेज आगरा के भौतिक विज्ञान के विशेषज्ञों ने स्पष्ट किया कि आवाज आवेशित बादलों के टकराने की थी।