21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वीरांगना अवंतीबाई की प्रतिमा पर लहराया भाजपा का झंडा

भारतीय जनता पार्टी ने वीरांगना अवंतीबाई लोधी का 185 वां जन्मदिवस  धूमधाम से मनाया।

3 min read
Google source verification

image

Bhanu Pratap Singh

Aug 17, 2016

avantibai lodhi

avantibai lodhi

आगरा। भारतीय जनता पार्टी ने वीरांगना अवंतीबाई लोधी का 185 वां जन्मदिवस धूमधाम से मनाया। मिष्ठान्न वितरण किया गया। प्रतिमा पर भाजपा का झंडा फहराया गया। इस बात की जानकारी पत्रिका ने पहले ही दे दी थी कि भाजपा हर जिले में अवंतीबाई का जन्मदिवस मनाएगी।

इन नेताओं ने किया मल्यार्पण
भाजपा के महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे के नेतृत्व में अंग्रेजों से लोहा लेने वाली वीरांगना अवंती बाई लोधी का जन्मदिवस मनाने प्रतापपुरा चौराहा स्थित वीरांगना की प्रतिमा पर पहुंचें। लोधी समाज के भाजपा नेता अर्जुन सिंह लोधी, बबलू लोधी, मोहन सिंह लोधी और पार्टी के प्रमुख नेता शिवशंकर शर्मा, केशो मेहरा, डॉ. रामबाबू हरित आदि ने माल्यार्पण किया ।

खून से लिखा था पत्र
पूर्व विधायक केशो मेहरा ने वीरांगना के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारत जब अंग्रेजों की गुलामी से जकड़ा हुआ था, वीरंगना के पति राजा लक्ष्मण सिंह की मृत्यु के पश्चात् अंग्रेजों ने रानी के साम्राज्य पर कब्ज़ा कर लिया और रानी की पेंशन बांध दी। वीरांगना को अंग्रेजों का यह कृत्य पसंद नहीं आया और मध्य भारत के राजाओं को अपने खून से पत्र लिखा- धर्म व देश की रक्षा के लिए अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष में साथ दें अन्यथा चूड़ी पहन लें। अंग्रेजों के हाथ जिन्दा न पकड़ी जाये, इसलिए स्वयं को तलवार घोंप कर वीरगति को प्राप्त हो गई।

ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अश्वनी वशिष्ठ, हेमंत भोजवानी, भानु महाजन, अशोक पिप्पल, विनय पाटनी, नवल तिवारी, जेडी शर्मा, अपर्णा सिंह, संजीव चौबे, महेश निषाद, नीतेश शिवहरे, हेमलता दिवाकर, धर्मवीर लोधी, दीप बघेल, पिंकी सक्सेना, भारत शर्मा, मोहन सिंह चाहर, राकेश शर्मा, शिवम् सागर, महानगर सह मीडिया प्रभारी दिनेश अगरिया और बॉबी वर्मा आदि मौजूद रहे।

avantibai lodhi
फतेहपुरसीकरी में प्रभातफेरी निकाली
फतेहपुरसीकरी थाना क्षेत्र के गांव नगर सीकरी चार हिस्सा में वीरांगना अवन्तीबाई लोधी की 185वीं जयन्ती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान गांव में अवन्तीबाई का स्वरूप के साथ प्रभातफेरी निकाली गयी। तेरह मोरी बांध के समीप देवी मंदिर प्रागंण में आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ लोधी समाज के नेता लालसिंह लोधी, मिश्रीलाल राजपूत, बबलू लोधी, प्रमोद कुमार लोधी, अनेक वकील, जोगेन्द्र वर्मा, महावीर वर्मा, सूरजभान लोधी ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं समाज के बुजुर्ग महिला पुरुषों का भी सम्मान किया गया।
avantibai lodhi
सांसद देंगे पांच लाख रुपये
सांसद चौ. बाबूलाल ने वीरांगना की मूर्ति निर्माण हेतु पांच लाख रूपया दिये जाने की घोषण की। कार्यक्रम में दौरान प्रकाश राज, शील राजपूत, आनन्द राजपूत, निहालसिंह भोले, नाहर सिंह, अर्जुन सिंह, महाराज सिंह मैनेजर वरिष्ठ भाजपा नेता, पीतम सिंह लोधी, हरिओम लोधी, अतर सिंह, होतम सिंह, वीरेन्द्र मास्टर, कालू राजपूत, डॉ. प्रेमपालसिंह, माखन सिंह, प्रकाश प्रधान, आनन्द लोधी, मोहनसिंह लोधी सहित समाज के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

avantibai lodhi
प्रेरणा देता रहेगा बलिदान
अखिल भारतीय लोधी राजपूत टेलीफोन डायरेक्टरी की तरफ से दहतोरा के वीरांगना अवंतीबाई पार्क में अवंतीबाई लोधी का जन्मदिवस मनाया गया। टेलीफोन डायरेक्टरी कार्यालय पर वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी के जीवन इतिहास पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर मानसिंह राजपूत एडवोकेट ने कहा कि रानी अवंतीबाई का बलिदान देशवासियों को देशभक्ति और परमार्थ के लिये जीने की प्रेरणा देता रहेगा। ब्रह्मानंद राजपूत ड़ॉ. सुनील राजपूत, अरब सिंह बॉस, ड़ॉ. ऊदल राजपूत, प्रभाव सिंह, पवन राजपूत, धारा राजपूत, दुष्यंत लोधी, थान सिंह, वीरेन्द्र राजपूत, मोरध्वज लोधी, दीपक लोधी, जीतू राजपूत, विष्णु लोधी, उमेश राजपूत, चन्दू राजपूत, लोकेन्द्र लोधी, नीतेश राजपूत, मुकेश, दिनेश, भूरीसिंह, जीतेन्द्र लोधी, राजवीर सिंह उपस्थित रहे।

avantibai lodhi

अखिल भारतीय लोधी महासभा के पदाधिकारी वीरांगना अवंतीबाई लोदी की मूर्ति पर माल्यार्पण के बाद।


ये भी पढ़ें

image