17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा पार्षद ने खोला अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा, उड़ गए सभी के होश

विकास कार्य न होने का लगाया आरोप, घरों में घुसता है सीवर का पानी

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Abhishek Saxena

Jul 24, 2018

bjp

भाजपा पार्षद ने खोला अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा, उड़ गए सभी के होश

आगरा। भाजपा सरकार विकास के दावे करती है। लेकिन, उसके अपने ही उन विकास के दावों की पोल खोलते नजर आते हैं। मंगलवार को विकास कार्य ना होने से नाराज भारतीय जनता पार्टी की पार्षद अपनी ही सरकार में धरने पर बैठने को मजबूर हुईं। बीजेपी पार्षद ने आरोप लगाए कि पिछले दस दिनों से सीवर उफन रही है। लोगों के घरों में सीवर का पानी घुस रहा है। प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों को जानकारी होने के बाद भी वे मौन हैं।

पार्षद के धरने पर बैठते ही उनके दर्जनों समर्थकों ने सड़क जाम कर दी

मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की पार्षद सुषमा जैन वार्ड नंबर 75, बोदला लोहामंडी मार्ग पर अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गईं। पार्षद के धरने पर बैठते ही उनके दर्जनों समर्थकों ने सड़क जाम कर दी। धरने पर बैठीं पार्षद के समर्थकों ने भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नगर निगम पर पक्षपात के आरोप लगाते हुए नारेबाजी की गई। पुलिस को जाम की सूचना दी गई तो मौके पर पहुंची जगदीशपुरा पुलिस ने बोदला लोहामंडी मार्ग पर धरना दे रहीं पार्षद को समझाने का काफी प्रयास किया गया लेकिन, वे अधिकारियों के मौके पर आने की बात पर अड़ी रही।

पार्षद सुषमा जैन ने लगाए गंभीर आरोप
पार्षद सुषमा जैन ने नगर निगम और प्रशासनिक अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए। पार्षद का कहना है कि बरसात का मौसम चल रहा है लेकिन, सीवर सफाई नहीं हुई। कई बार उन्होंने शिकायत की लेकिन, प्रशासन और नगर निगम कुंभकरर्णीय नींद से नहीं जागा। लोगों के घरों में पानी भर जाता है। पीने की पानी की समस्या को दूर नहीं किया जा रहा है। घरों में पिछले कई दिनों से पानी नहीं आ रहा है। पार्षद के धरने पर बैठने की खबर की सूचना के बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया। खबर लिखे जाने तक वाटर वर्क्स और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं।