28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय पर मांगे शोधपत्र

संगोष्ठी में बृजक्षेत्र के प्रत्येक जिले से 15 से 20 प्रमुख साहित्यकार, प्रोफेसर, वकील, डॉक्टर आदि बुद्धिजीवी शामिल होंगे।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Amit Sharma

Sep 06, 2017

Pandit Deen Dayal Upadhyay

आगरा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष आयोजन समिति द्वारा अब क्षेत्रीय स्तर पर संगोष्ठी की जा रही हैं। आगरा में 13 सितम्बर को कार्यक्रम है। इसमें पूरे बृज क्षेत्र से विद्वान बुलाए जा रहे हैं। मेल आईडी पर शोधपत्र भी मांगे गए हैं। चयनित शोधपत्रों का वाचन संगोष्ठी में होगा।

13 सितम्बर को आगरा में कार्यक्रम
13 सितम्बर को पर्ल्स रिजोर्ट, फतेहाबाद रोड, आगरा में होने वाली क्षेत्रीय संगोष्ठी में बृजक्षेत्र के प्रत्येक जिले से 15 से 20 प्रमुख साहित्यकार, प्रोफेसर, वकील, डॉक्टर आदि बुद्धिजीवी शामिल होंगे । संगोष्ठी में पांच शोधपत्र पढ़े जाएंगे। संगोष्ठी का विषय ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चिन्तन में सामाजिक उन्नयन की अवधारणा (एकात्म मानव दर्शन)’ रहेगा।

इन विषयों पर भेजें शोधपत्र
पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चिन्तन में सामाजिक उन्नयन की अवधारणा (एकात्म मानव दर्शन) के शोधपत्र निम्न में से किसी एक विषय पर प्रस्तुत किये जाएंगे- (1) एकात्म दर्शन और शिक्षा, (2) अर्थव्यवस्था की मर्यादाएं, (3) सुशासन से अंत्योदय, (4) नवीन भारत की संकल्पना, (4) भारतीय राजनीति में एकात्म भाव । यह शोधपत्र 11 सितम्बर तक भेजे जा सकते हैं । 11 सितम्बर तक प्राप्त शोध पत्रों में से स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा तय किये गये 5 शोधपत्रों को संगोष्ठी में पढ़ा जाएगा।

ये है मेल आईडी
भाजपा के बृज क्षेत्र सह मीडिया प्रभारी केके भारद्वाज ने बताया कि सभी जिलों में दीनदयाल उपाध्याय संगोष्ठी हो चुकी है। उत्तर प्रदेश के छह क्षेत्रों में संगोष्ठियां होनी हैं। संगोष्ठी ddusangoashthi@gmail.com पर शोधपत्र भेजे जा सकते हैं। हर जिले से प्रमुख लोग आएंगे। संगोष्ठी में तीन सत्र होंगे। उद्घाटन के बाद शैक्षणिक सत्र होगा। उद्घाटन सत्र में वरिष्ठ पत्रकार, लेखक राजनाथ सिंह सूर्य रहेंगे। समापन सत्र में में उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। श्री शाही भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

क्षेत्री सहसंयोजक घोषित
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष आयोजन समिति के प्रदेश संयोजक जे0पी0एस0 राठौर के निर्देश पर बृजक्षेत्र संयोजक सुरेन्द्र गुप्ता एडवोकेट ने क्षेत्रीय सहसंयोजक घोषित किये हैं। जे0के0 सक्सैना (बदायूँ), अरुण पाराशर (आगरा), प्रमोद कुमार मोदी (आगरा), सुधीर गुप्ता (शाहजहाँपुर), पूनम बजाज (अलीगढ), किशन चौधरी (मथुरा), शैलेन्द्र सिंह (मैनपुरी), जयवीर सिंह (सिरसागंज), धर्मवीर सिंह माहौर (एटा), एस0के0 सिंह (बरेली), जितेन्द्र चौहान (आगरा) को क्षेत्रीय संगोष्ठी के लिए सहसंयोजक घोषित किया गया है।