18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Election : अंदुरूनी कलह कहीं तोड़ न दे भाजपा का ये सपना

भाजपा में आने वाले दूसरे दलों के नेता उन कार्यकर्ताओं की आंखों नहीं भा रहे हैं, जो वर्षों से पार्टी के लिए काम कर रहे हैं।

2 min read
Google source verification

image

Mukesh Kumar

Aug 27, 2016

bjp

bjp

आगरा।
यूपी चुनाव 2017 को लेकर भाजपा 265 प्लस मिशन में जोर शोर से लगी हुई है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और यूपी अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य चुनावी अभियान में जुटे हुए हैं। दूसरे दलों से भाजपा में नेताओं के शाामिल होने का दौर भी जारी है, लेकिन भाजपा में आने वाले दूसरे दलों के नेता उन कार्यकर्ताओं की आंखों नहीं भा रहे हैं, जो वर्षों से पार्टी के लिए काम कर रहे हैं।


इस क्षेत्र में खुलकर सामने आई कलह

आगरा बाह विधानसभा सीट पर भाजपा की अंतर्कलह अब खुलकर सामने आने लगी है। इस विधानसभा में ब्राह्मण वोट 75 हजार और ठाकुर वोट 65 हजार हैं। राजनीति जानकारों की मानें तो ब्राह्मण यहां से इस बार भाजपा की ओर रुझान कर रहा है, जिसके चलते कई चेहरे भाजपा से इस सीट पर चुनाव लड़ने का ख्वाब देख रहे हैं। हाल ही में सपा से भाजपा में शामिल हुए जितेन्द्र वर्मा भी इस सीट पर भाजपा से मैदान में आने का मन बनाए बैठे हैं, तो पार्टी के कुछ पुराने चेहरे जो इस सीट पर पहले ही मन बना चुके हैं। जिससे पार्टी में अंतर्कलह के हालात दिखने लगे हैं।



सपा विधायक अरिदमन सिंह (फाइल फोटो)
पूर्व मंत्री के आने की भी चर्चा

बाह विधानसभा सीट पर पूर्व मंत्री व सपा से मौजूदा विधायक अरिदमन सिंह को लेकर भी चर्चा है कि वे इस सीट से भाजपा के बैनर पर चुनाव लड़ सकते हैं। इस चर्चा ने भाजपा कार्यकर्ताओं को परेशान कर रखा है। हालांकि अरिदमन सिंह के नाम पर कई बड़े नेताओं ने पहले ही ऐलान किया हुआ है कि उन्हें पार्टी में यदि शामिल किया गया, तो खुलकर विरोध किया जाएगा।


ब्राह्मण या ठाकुर प्रत्याशी ही दिलाएगा जीत

भाजपा के वरिष्ठ नेता ब्रज मोहन जोशी ने बताया कि बाह विधानसभा सीट पर ब्राह्मण या ठाकुर प्रत्याशी ही जीत दिला पाएगा। अन्य जाति के लोग किसी की जीत के लिए निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं, लेकिन वे खुद चुनाव जीत जाएं, ये संभव नहीं हो सकता है। क्योंकि ब्राह्मण,ठाकुर बाहुल्य इस सीट पर जाति आधारित वोट का बोलबाला है।


ये भी पढ़ें

image