14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा जिला-महानगर अध्यक्ष पद के लिए दावेदारों ने लगाया एड़ी-चोटी का जोर, जानिए कौन-कौन है रेस में

बताया प्रस्तावक के रूप में मंडल अध्यक्ष, प्रतिनिधि और सक्रिय कार्यकर्ता भाग ले सकेंगे।

less than 1 minute read
Google source verification

आगरा

image

Amit Sharma

Nov 20, 2019

आगरा। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के नये जिलाध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा। भाजपा ब्रज क्षेत्र कार्यालय पर सुबह 11 बजे से 1 बजे तक नामांकन पत्र वितरण व नामांकन लिए जाएंगे। दोपहर 1 बजे से 1,30 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी व 1,30 बजे से 2,30 बजे तक नाम वापसी का समय रहेगा।

यह भी पढ़ें- नवोदय छात्रा प्रकरण: यूपी सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी में कांग्रेस, जानिए पूरा मामला!

ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने चुनाव कार्यक्रम जारी करते हुए कार्यकर्ताओं से तय प्रक्रिया के तहत आवेदन प्रक्रिया में भाग लेने को कहा है। उन्होंने बताया प्रस्तावक के रूप में मंडल अध्यक्ष, प्रतिनिधि और सक्रिय कार्यकर्ता भाग ले सकेंगे।

यह भी पढ़ें- खरीदार बनकर आया और लाखों का चूना लगा गया, देखें वीडियो

गौरतलब है कि पार्टी इस समय सत्ता में है इस लिए जिलाध्यक्ष पद के लिए पार्टी के अंदर कई नेता जोर अजमा रहे हैं। अनुशासन के नाम पर नेता कुछ भी खुल कर बोलने से बच रहे हैं लेकिन दावेदारी को मजबूत करने में कोई कोरकसर नहीं छोड़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- पॉश कॉलोनी में चल रहा था सेक्स रैकेट, इस हालत में मिले युवक-युवतियां

आगरा महानगर अध्यक्ष पद के लिए ब्राह्मण चेहरे पर पार्टी दांव लगा सकती है। सूत्रों की मानें तो पार्टी के एक ब्राह्मण दावेदार ने संघ और प्रदेश नेतृत्व तक संपर्क साध लिया है। वहीं बात करें जिले की तो जिले में भी कई ब्राह्मण दावेदार हैं वहीं एक जाट दावेदार को भी मजबूत माना जा रहा है। जाट दावेदार प्रदेश अध्यक्ष की गुडबुक में है। हालांकि एक चर्चा यह भी है कि वर्तमान जिला अध्य़क्ष रिपीट कर सकते हैं।