आगरा। थाना न्यू आगरा में भाजपा नेता ने पत्नी को बेरहमी से पीटा। पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हुआ। घटना लॉयर्स कॉलोनी की है। पति पत्नी के बाल पकड़कर फ्लैट से घसीते हुए बाहर ले आया और उसके कपड़े फट गए। स्थानीय लोगों ने पति को रोका तो वह उनके साथ भी भिड़ गया। फिलहाल पुलिस मामले से पल्ला झाड़ रही है। भाजपा नेता द्वारा पीटने का वीडियो वायरल हो रहा है।