6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिस ने दबोचा भाजपा नेता का पुत्र, यहां पढ़िए पूरा मामला

पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई। भाजपा नेता के पुत्र के साथ 10 लोगों को किया गिरफ्तार।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Jan 19, 2018

BJP Leader son

BJP Leader son

आगरा। बसई अरेला में भाजपा नेता का पुत्र बालू का अवैध खनन करा रहा था। पुलिस ने खनन माफियाओं पर बङी कार्रवाई की। पुलिस ने थाना बसई अरेला की अरनोटा पुलिस चौकी पर मुखबिर की सूचना पर चैकिंग के दौरान अवैद्य बालू से भरे तीन ट्रक, एक सैन्ट्रो व एक बुलेरो कार समेत दस लोगों को गिरफ़्तार किया है। सीओ पिनाहट मोहसिन खान ने सादा कपड़ों में इस कार्रवाई को अंजाम दिया, जिससे खनन माफिया वर्दी देखकर भाग न सकें।

ये भी पढ़ें -

पढ़ने आईं थीं...स्कूल में बन गईं गुलाम, देखें वीडियो

ये है घटना
सीओ पिनाहट ने सादा कपड़ों में अरनौटा चौकी के पास घेराबंदी कर बालू से भरे तीन ट्रक पकड़े। ट्रकों के आगे एक बोलेरो और कार में भाजपा नेता का पुत्र बाले परिहार के अलावा खनन माफिया और उसके गुर्गे चल रहे थे। पुलिस ने दोनों गाड़ियों और ट्रकों में सवार 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक पकड़े लोगों के नाम बाले परिहार, देशराज, अरुण, दीपू, विश्वनाथ, प्रशांत, नीतू, भूपेन्द्र, ध्रुव और संग्राम सिंह हैं। ये सभी खनन माफिया हैं। ये सभी उटंगन नदी से अवैध रूप से बालू खनन कर ला रहे थे।

ये भी पढ़ें -

जूते के गोदाम में आग, मच गई अफरा तफरी

ये बोले भाजपा नेता
भाजपा के किसान मोर्चा के तहसील अध्यक्ष संग्राम सिंह परिहार ने बताया कि उनके पुत्र का पुलिस ने गलत फंसाया है। वह आगरा से घर लौट रहा था, पुलिस ने उसे फंसा दिया है, जबकि पुलिस का कहना है कि बाले परिहार खनन माफिया की गाड़ी से पकड़ा गया है। सीओ पिनाहट मोहसिन खान ने बताया कि भाजपा नेता पुत्र को खनन माफियाओ की गांडी से पकङा है। बाले परिहार फोन पर पुलिस की लोकेशन ट्रक चालकों को बता रहा था।

ये भी पढ़ें -

भाड़े के हत्यारों से मां ने कराई थी पुत्र की हत्या, ये है चौंकाने वाली वजह