27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ग्रेटर नोएडा की युवती से भाजपा विधायक के नाती द्वारा छेड़छाड़ के बाद सपा का प्रदर्शन, जानिए क्या है पूरा मामला

भाजपा विधायक चौधरी उदयभान सिंह के नाती कुनाल चौधरी ने होटल में युवती के साथ की थी छेड़छाड़।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

suchita mishra

•

Updated: 27 Sep 2018, 3:04 PM IST

molestation

molestation

आगरा। भाजपा विधायक चौधरी उदयभान सिंह के नाती कुनाल चौधरी द्वारा ग्रेटर नोएडा की युवती से छेड़छाड़ किए जाने की घटना का समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध किया है। सपा कार्यकर्ताओं ने इसके विरोध में प्रदर्शन किया, साथ ही भाजपा सरकार में बेटियों की सुरक्षा के सवाल को उठाया।

ये था मामला
दरअसल ग्रेटर नोएडा की एक युवती डॉक्यूमेंट्री तैयार करने के लिए 24 सितंबर को आगरा आई थी। रात 11:30 बजे करीब वो अपने दो मित्रों के साथ यमुना किनारा रोड स्थित होटल एलीवेट में खाना खाने आई थी। उस समय फतेहपुर सीकरी के भाजपा विधायक चौधरी उदयभान सिंह का नाती कुनाल चौधरी अपने कुछ साथियों के साथ वहां मौजूद था। वो लोग शराब पी रहे थे। अचानक कुनाल अपनी कुर्सी से उठकर युवती के पास आया और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। जब युवती और उसके साथियों ने इसका विरोध किया तो उन लोगों ने युवती के मित्रों को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। यहां तक कि युवती के एक मित्र को बाहर खड़ी गाड़ी में खींचने का प्रयास भी किया। जब युवती और होटलकर्मियों ने शोर मचाया तब वे लोग धमकी देकर वहां से भाग गए। इसके बाद पीड़िता की तहरीर पर थाना छत्ता में कुनाल चौधरी के खिलाफ छेड़छाड़, अपहरण के प्रयास, मारपीट, गालीगलौज आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

सीसीटीवी में कैद हुई थी घटना
सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में विधायक का नाती मारपीट करता हुआ नजर आ रहा है। पुलिस ने फुटेज कब्जे में ले लिए हैं। घटना के बाद से युवती दहशत में है। वह घर चली गई है। पुलिस फिलहाल इस मामले में छानबीन कर साक्ष्य जुटा रही है। इसके बाद आरोपी विधायक के नाती पर कार्रवाई की जाएगी।

आरोपी ने बताया था साजिश
इस मामले में आरोपी कुनाल चौधरी का कहना है कि ये उसके खिलाफ साजिश है। उसने न तो युवती से छेड़छाड़ की और न ही उसके मित्र का अपहरण करने की कोशिश। उन लोगों ने विधायक जी को अपशब्द कहे, जिसका उसने विरोध किया था। आरोपी कुनाल का कहना है कि जांच में सारा दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग